फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL 2021-22: FC Goa signs defender Anwar Ali with a one and a half year contract

ISL: एफसी गोवा से जुड़े अनवर अली आईएसएल में खेलने को बेताब, बीमारी से उबरने के बाद की जोरदार वापसी

Sun, 02 Jan 2022 12:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वास्को
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वास्को Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 02 Jan 2022 12:12 AM IST
सार

हृदय से जुड़ी एक विशेष प्रकार की बीमारी के कारण प्रतिस्पर्धी फुटबॉल खेलने से रोक दिए गए सेंटर बैक अनवर अली ने अब एफसी गोवा के साथ अनुबंध किया है और वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पदार्पण के लिए तैयार हैं। अनवर को हृदय से जुड़ी एक दुर्लभ बीमारी ‘एपिकल हाइपरकार्डियोमायोपैथी’ से पीड़ित पाया गया था जिसके बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने उन्हें प्रतिस्पर्धी फुटबॉल खेलने से रोक दिया था।

विज्ञापन
ISL 2021-22: FC Goa signs defender Anwar Ali with a one and a half year contract
अनवर अली - फोटो : twitter@FCGoaOfficial

विस्तार

हृदय से जुड़ी एक विशेष प्रकार की बीमारी के कारण प्रतिस्पर्धी फुटबॉल खेलने से रोक दिए गए सेंटर बैक अनवर अली ने अब एफसी गोवा के साथ अनुबंध किया है और वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पदार्पण के लिए तैयार हैं। अनवर को हृदय से जुड़ी एक दुर्लभ बीमारी ‘एपिकल हाइपरकार्डियोमायोपैथी’ से पीड़ित पाया गया था जिसके बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने उन्हें प्रतिस्पर्धी फुटबॉल खेलने से रोक दिया था। इस कारण अनवर एक साल से अधिक समय तक कोई मैच नहीं खेल पाए। इसके बाद उन्होंने अपना पहला मैच टेकट्रो स्वदेश अकादमी के लिए खेला और फिर मिनर्वा अकादमी के जरिये दिल्ली एफसी से जुड़ गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अनवर ने डूरंड कप और आईलीग क्वालिफायर्स में दिल्ली एफसी की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया। वह आईएसएल के इस सत्र में शुरू से ही एफसी गोवा के साथ अभ्यास कर रहे थे और केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में सभी की निगाहें उन पर टिकी रहेंगी। 

अनवर ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर अब खत्म हो गया है। यह मेरे जीवन का एक नया अध्याय है और मैं फुटबॉल खेलने के अवसर का स्वागत करना चाहता हूं। मुझे शीर्ष स्तर पर खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं एफसी गोवा का मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं सत्र के शुरू से ही टीम के साथ हूं और इससे मुझे उसके खेलने को तरीके को समझने में मदद मिली।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed