फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ireland Draw World Champions Germany in Euro 2016 Qualifier.

आयरलैंड ने वर्ल्ड चैंपियन को दिया जोर का झटका

Wed, 15 Oct 2014 04:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Oct 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
Ireland Draw World Champions Germany in Euro 2016 Qualifier.
यूरो कप फुटबॉल के क्वालीफाइंग मुकाबले में आयरलैंड ने जहां वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को ड्रॉ पर रोक दिया है, वहीं पुर्तगाल डेनमार्क से अपना मुकाबला जीत गया है।
विज्ञापन


क्वालीफाइंग मुकाबलों में ग्रुप-डी में जर्मनी को उस समय तगड़ा झटका लगा जब आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैंपियन टीम को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।
विज्ञापन


अपने करियर का सौंवां मैच खेल रहे आयरिश टीम के खिलाड़ी जॉन ओ शिया ने गोल कर मैच को बराबरी पर रोक दिया। इससे पहले मैच के दूसरे हाफ में टोनी क्रूस ने गोलकर वर्ल्ड चैंपियन को बढ़त दिला दी। लेकिन खेल खत्म होने से चार मिनट पहले ही शिया ने गोलकर मैच का परिणाम ही बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप-डी में पोलैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 से बराबरी पर खत्म हुआ। इस ग्रुप में पोलैंड और आयरलैंड के 3-3 मैचों से 7 अंक हैं, जबकि जर्मनी और स्कॉटलैंड के 4-4 अंक हैं।

यूरो कप के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के ग्रुप-आई के एक अन्य मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने डेनमार्क को 1-0 से हरा दिया है। मैच में एकमात्र गोल रोनाल्डो ने इंजुरी टाइम में किया।

रोनाल्डो ने मैच के 94वें मिनट में रिकॉर्डो क्वेरसमा के पास को क्रॉस खेलते हुए गोलपोस्ट के अंदर डालकर ड्रॉ की ओर बढ़ मैच को जीत में बदल दिया।

पुर्तगाल के लिए यह जीत इसलिए भी काफी मायने वाली है क्योंकि रविवार को अल्बानिया के हाथों 0-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

कोपनहेगन में हुए मैच में मेजबान डेनमार्क के पास पहले हाफ में बढ़त बनाने का मौका था लेकिन पुर्तगाली खिलाड़ी नानी और रोनाल्डो ने इसे होने नहीं दिया। डेनमार्क का अगला मैच सर्बिया के साथ खेला जाना है।

इसी ग्रुप में सर्बिया और अल्बानिया के बीच मुकाबला खेला जाना था लेकिन अल्बानियाई झंडे को लेकर खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प के कारण मैच रद कर दिया गया। यह झंडा ड्रोन के जरिए स्टेडियम के ऊपर लहरा रहा था जिस पर सारा विवाद हुआ।


मेस्सी के दो गोल से अर्जेंटीना ने हांगकांग को रौंदा
लियोनल मेस्सी ने महज 6 मिनट के भीतर दो गोल ठोक अर्जेंटीना को हांगकांग पर 7-0 की एकतरफा जीत दिला दी। हांगकांग फुटबॉल एसोसिएशन के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित मैच में बार्सिलोना के स्टार मेस्सी मैच के आखिरी 30 मिनट में बतौर सब्सटिट्यूट उतरे। गोंजालो हिगुएन और निकोलस गैटान ने भी दो-दो गोल ठोके जबकि एवर बानेगा ने 19वें मिनट में मात्र एक गोल ठोक टीम के लिए खाता खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed