{"_id":"5d7894ba8ebc3e0168431034","slug":"iran-football-fan-held-for-entering-stadium-sets-herself-ablaze","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में फुटबॉल देखने गई ईरानी महिला ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में मौत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्टेडियम में फुटबॉल देखने गई ईरानी महिला ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में मौत
Wed, 11 Sep 2019 12:16 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
महिला फैन ने लगाई खुद को आग
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान की राजधानी तेहरान में एक महिला फुटबॉल फैन की दर्दनाक मौत हुई है। महिला फैन वेश बदलकर फुटबॉल मैच देखने स्टेडियम पहुंची थी जहां उसे हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद महिला ने डर से खुद को आग लगा लीष दरअसल ईरान में महिलाओं के स्टेडियम में घुसने पर पाबंदी है। अगर कोई महिला स्टेडियम में घुसती है तो उसे छह महीने की जेल की सजा मिलती है। मृतक महिला भी पुरुषों का वेश बनाकर स्टेडियम में घुसी थी लेकिन उसे पुलिस ने पहचान लिया और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
ईरान की न्यायपालिका को एक महिला फुटबॉल प्रशंसक की मौत की जांच करने के लिए कहा गया है। वहां कि मीडिया ने कहा है कि महिला ने खुद को इसलिए आग लिया, क्योंकि वह छह महीने की जेल की सजा काटने से से डर गई थी।
विज्ञापन
ईरान के एक अखबार के अनुसार महिला और परिवार के मामलों के ईरान के उपाध्यक्ष मसूयमेह एबटेकर ने न्यायपालिका प्रमुख को एक पत्र में लिखकर इस मामले को देखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि मृतक ईरानी महिला का नाम साहर खोदायरी था। जो 29 साल की थीं। उनकी मौत के बाद ईरान में उनका नाम ट्विटर पर खासा ट्रेंड हुआ था। साहर खोदायरी 90 फीसदी जल गई थीं।
खोदायरी के परिजनों ने उनकी मौत के बाद बताया कि वो मानसिक तौर पर बीमार थीं और उन्होंने पिछले एक साल से दवाइयां लेनी भी बंद कर दी थी।खोदायरी को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपनी पसंदीदा टीम एस्टेगल एफसी का कै मैच देखने के लिए एक स्टेडियम में जाने की कोशिश की थी।
न्यायपालिका की वेबसाईट मिजन ऑनलाइन के अनुसार खोदायरी को कोई भी सजा नहीं सुनाई गई थी। कोई भी कार्रवाई नहीं हुई थी, क्योंकि न्यायाधीश छुट्टी पर थे। खोडायरी की मौत से हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर लोग फीफा से ईरान को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित करने और प्रशंसकों को मैचों का बहिष्कार करने के लिए कह रहे हैं।
मालूम हो कि FIFA ईरान के अधिकारियों के साथ स्टेडियम में महिलाओं के घुसने पर बैन हटाने की कोशिश कर रहा है। ईरान में 1979 से महिलाओं के स्टेडियम में घुसने पर बैन लगा हुआ है।