फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian women football team enters second round for first time in Olympic Qualifiers 

भारतीय महिला फुटबॉल टीम पहली बार ओलंपिक क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में पहुंची

Tue, 13 Nov 2018 09:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
Indian women football team enters second round for first time in Olympic Qualifiers 
Indian women football team

भारतीय महिला फुटबाल टीम ने मेजबान म्यांमा के खिलाफ संघर्षपूर्ण मैच में 1-2 से हार के बावजूद मंगलवार को पहली बार ओलंपिक क्वालीफायर्स के दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई किया। 

विज्ञापन


भारतीय महिला टीम ने ग्रुप सी में तीन मैचों में चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहकर अगले दौर में जगह बनायी। म्यांमा इस ग्रुप में शीर्ष पर रहा। ओलंपिक क्वालीफायर्स के दूसरे दौर के मुकाबले अगले साल अप्रैल में खेले जाएंगे। थुवन्ना स्टेडियम में खेले गये मैच का पहला हाफ काफी रोमांचक रहा। इस दौरान दोनों टीमों ने एक एक गोल किया। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने बांग्लादेश पर 7-1 की शानदार जीत के साथ इस मैच में प्रवेश किया था लेकिन वह तीसरे मिनट में पिछड़ गई। दाएं छोर से भारतीय पेनल्टी क्षेत्र में मिला क्रास म्यांमा की विन थींग तुन ने पास गया जिन्होंने भारतीय रक्षक को छकाकर गोल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम ने हालांकि इसके बाद बराबरी का गोल करने के लिए अपनी जीजान लगा दी। पिछले मैच में चार गोल करने वाली बाला देवी आठवें मिनट में गोल करने से चूक गयी। भारत ने आखिर में 23वें मिनट में बराबरी का गोल दोगा। यह गोल 19 वर्षीय रतनबाला देवी ने फ्रीकिक पर किया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी। 


दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया। इस बीच भारत को कुछ अच्छे मौके मिले लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। भारतीय रक्षकों ने भी इस बीच कुछ शानदार बचाव किये लेकिन मैच समाप्त होने से सात मिनट पहले म्यांमा की टीम भारतीय रक्षापंक्ति में सेंध लगाने में सफल रही। म्यांमा की तरफ से यह गोल नागे नागे हतवी ने किया। भारत ने अंतिम सीटी बजने तक बराबरी का गोल करने के प्रयास किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed