फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   indian team arrived in tehran says afc u 16 championship

एएफसी अंडर 16 चैंपियनशिप के लिए तेहरान पहुंची भारतीय टीम

Sat, 22 Sep 2012 12:27 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Sat, 22 Sep 2012 12:27 AM IST
विज्ञापन
indian team arrived in tehran says afc u 16 championship
भारतीय टीम एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप फुटबाल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आज ईरान की राजधानी तेहरान पहुंच गयी। शनिवार से शुर हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत को उजबेकिस्तान. सीरिया और चीन के साथ ग्रुप..डी में रखा गया है।
विज्ञापन


भारत ने पिछले वर्ष उजबेकिस्तान में हुए टूर्नामेंट में अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहकर एएफसी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। इस टूर्नामेंट के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम का तीन सप्ताह का अभ्यास शिविर दुबई में आयोजित किया गया था। भारत को अपना पहला मैच उजबेकिस्तान से खेलना है।
विज्ञापन


टीम के मुख्य कोच जोसेफ टोल ने टूर्नामेंट में भारत की संभावनाओं के बारे में कहा हम एक बार में एक मैच को लेकर आगे बढ रहे हैं। हम 2008 में इस स्तर पर खेल चुके हैं। यह एक कठिन टूर्नामेंट है लेकिन हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। हमारी तैयारी अच्छी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा हमने गोवा में तीन महीने तक बिना किसी ब्रेक के अभ्यास किया और हर शनिवार को अभ्यास मैच खेला। तेहरान पहुंचने से पहले हमने दुबई में तीन अभ्यास मैच खेले जिनमें से दो मैच तो संयुक्त अरब अमीरात की अंडर-16 राष्ट्रीय टीम के खिलाफ थे। हमने दोनों मैच गंवाए थे लेकिन दोनों टीमों की रैंकिंग को देखते हुए हमारे खिलाडि़यों का प्रदर्शन लाजवाब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed