{"_id":"5e5735728ebc3ef3be4d2477","slug":"indian-super-league-semi-final-schedule-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसएल के सेमीफाइनल कार्यक्रम का एलान,चेन्नइयन एफसी से भिड़ेगा गोवा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आईएसएल के सेमीफाइनल कार्यक्रम का एलान,चेन्नइयन एफसी से भिड़ेगा गोवा
Thu, 27 Feb 2020 08:50 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 27 Feb 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
चेन्नइयन एफसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नइयन एफसी इंडियन सुपर लीग के पहले सेमीफाइनल के पहले चरण में 29 फरवरी को को चेन्नई में एफसी गोवा से भिड़ेगा। फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड ने बुधवार को लीग के प्ले आफ के कार्यक्रम की घोषणा की जो दो चरण में खेला जाएगा।
विज्ञापन
गत चैंपियन बेंगलुरू एफसी की टीम 14 मार्च को होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए एटीके से भिड़ेगी जबकि चेन्नइयन एफसी का सामना एफसी गोवा से होगा। पहले चरण में एफसी गोवा और चेन्नइयन की टीमें 29 फरवरी को चेन्नई में आमने सामने होंगी जबकि अगले दिन एक मार्च को बेंगलुरू और एटीके की टीमें बेंगलुरू में भिड़ेंगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण का मैच सात मार्च को गोवा और आठ मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल गोवा में होगा। आयोजकों ने घोषणा की कि दोनों चरण के मैचों में कुल स्कोर के आधार पर अधिक गोल करने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी।
विज्ञापन
दो चरण के बाद स्कोर बराबर रहने पर विरोधी के मैदान पर गोल करने का नियम लागू होगा और विरोधी के मैदान पर अधिक गोल करने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। विरोधी के मैदान पर भी अगर दोनों टीमों के गोल बराबर रहते हैं तो दूसरे चरण का मैच अतिरिक्त समय में खेला जाएगा और इसमें सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम सेमीफाइनल जीत जाएगी। अगर दोनों ही टीमें अतिरिक्त समय में कोई गोल नहीं करती या बराबर गोल करती हैं जो नतीजे के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया जाएगा।