फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   indian super league: Kerala Blasters earn a draw against Pune City

ISL: केरल ब्लास्टर्स और एफसी पुणे सिटी के बीच का मैच हुआ ड्रॉ

Fri, 05 Jan 2018 02:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
indian super league: Kerala Blasters earn a draw against Pune City
केरल ब्लास्टर्स बनाम पुणे सिटी
कोच्चि के जवाहर लाल स्टेडियम में  खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स और एफसी पुणे सिटी के बीच का मैच ड्रॉ हो गया। मार्क सिफनोइस के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से मेजबान केरल ब्लास्टर्स ने आईएसएल के अपने सातवें दौर के मुकाबले में एफसी पुणे सिटी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रा के बावजूद पुणे दस टीमों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत से ही मेजबान टीम को परेशान कर रहे मार्सेलिन्हो ने इस सीजन का अपना छठा गोल करते हुए पुणे को आगे कर दिया। मार्सेलिन्हो ने यह गोल 33वें मिनट में आशिल कुरुनियान के सहयोग से किया। इससे पुणे मीडिल हाफ तक 1-0 से आगे था। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- ISL: मुंबई सिटी एफसी ने 'हाईलैंडर्स' को दी 2-0 से करारी मात, बलवंत सिंह रहे हीरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्सेलिन्हो के गोल के बाद मेजबान टीम ने बराबरी की भरपूर कोशिश की लेकिन पुणे की गोलकीपर ने हर बार उसे नाकाम कर दिया। सिफनोइस ने करेज पेकुसन की मदद से 73वें मिनट में इस सीजन का 100वां गोल करते हुए पुणे की लगातार तीसरी जीत हासिल करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।  

बता दें कि पुणे का यह 9वां मैच था। उसे 5 मैचों में जीत मिली है जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, पुणे ने यह पहला ड्रा खेला है। दूसरी ओर, केरल का यह 5 ड्रा है। इसके साथ ही टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर ही बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed