फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   indian super league 2018 Chennaiyin FC beat Bengaluru FC to claim second title

ISL 2018: चेन्नइयन एफसी ने जीता रोमांचक फाइनल, दूसरी बार बना चैंपियन

Sat, 17 Mar 2018 10:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
indian super league 2018 Chennaiyin FC beat Bengaluru FC to claim second title
चेन्नइयन एफसी - फोटो : ISL twitter

चेन्नइयन एफसी ने शनिवार को खिताब की दावेदार बंगलूरू एफसी को 3-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग का खिताब जीत लिया। विजेता टीम की ओर से ब्राजील के मैलसन अल्वेस ने दो गोल किए। यह चेन्नइयन का आईएसएल में दूसरा खिताब है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उसने एटीके के दो खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। बंगलूरू की टीम फाइनल से पहले दस मैचों से हारी नहीं थी। बंगलूरू की ओर से सुनील छेत्री ने नौवें मिनट में गोल कर मेजबान टीम को बढ़त दिलाई थी लेकिन अल्वेस ने 17वें मिनट में चेन्नइयन को बराबरी दिला दी। 
विज्ञापन


उसके बाद 45वें मिनट में हेडर से गोल कर टीम को मध्यांतर तक 2-1 की बढ़त दिला दी। अन्य ब्राजीली राफेल अगस्टो ने चेन्नइयन का तीसरा गोल 67वें मिनट में कर सिरी कांतिवीरा स्टेडियम में बैठे बंगलूरू के समर्थकों के चेहरों पर मायूसी ला दी। मिकू ने इंजरी टाइम में गोल कर बंगलूरू की हार का अंतर कम किया। फाइनल में हुए पांच में से चार गोल हेडर की मदद से हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बराबरी हासिल करने में बंगलूरू एफसी ने रक्षक पंक्ति में दरार छोड़ दी जिसका चेन्नइयन ने फायदा उठाया।  बंगलूरू ने फाइनल मुकाबले की शुरुआत प्रभावशाली ढंग से की थी और छेत्री के गोल से मिली बढ़त के बाद मनोवैज्ञानिक रूप से टीम का पलड़ा भी भारी लगने लगा था। 

छेत्री ने उदांता सिंह के क्रास पर हेडर से गोल किया था। हालांकि मेजबान टीम की खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। अल्वेस ने ग्रेगोरी नेल्सन की मदद से मिली गेंद पर हेडर से बराबरी का गोल दाग दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed