{"_id":"456b0a9a740e8bdc62bb330f72646ba9","slug":"indian-football-team-s-bus-got-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय फुटबॉल टीम की बस पर लगी आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय फुटबॉल टीम की बस पर लगी आग, मची अफरा-तफरी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाका में मैच खेलने गई भारतीय फुटबॉल टीम उस वक्त संकट में पड़ गई जब उनकी बस में अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि हादसे के बाद टीम के सभी खिलाड़ी खुश किस्मत रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
दरअसल, मामला यह है कि इन दिनों भारतीय अंडर-23 फुटबॉल टीम के खिलाड़ी एएफसी चैंपियनशिप क्वालीफायर खेलने के लिए बांग्लादेश दौरे में है। सोमवार सुबह भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी बस में सवार होकर ट्रेनिंग से वापस अपने होटल की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में अचानक बस के पीछे से जलने की बदबू आने लगी। जब पीछे मौजूद खिलाड़ी की नजर बस के पीछे की ओर गई तो उसकी आंखे फटी की फटी रह गई। बस के सिलेंडरों से धुंआ उठ रहा था।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम भारतीय फुटबॉल संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार धुंआ उठने के बाद बस में आग लग जाने का खतरा बढ गया था जिसके बाद आनन-फानन में बस को खाली कराना पड़ा। उसके बाद पुलिस सुरक्षा वाहनों के जरिए खिलाड़ी होटल में पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार जिस वक्त बस के पीछे से धुंआ उठने लगा था, अफरा-तफरी मच गई थी। किसी तरह बस को किनारे लगाकर खिलाड़ियों को बस से उतारा गया। संघ के अनुसार बस में मौजूद खिलाड़ी और स्टॉफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं।