{"_id":"60a8d6d173705e301f567154","slug":"ileague-winning-goalkeeper-ubaid-auctions-jersey-and-raises-fund-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरियादिली: कोरोना से लड़ने के लिए आगे आया यह फुटबॉलर, फंड जुटाने को नीलाम कर दी अपनी जर्सी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
दरियादिली: कोरोना से लड़ने के लिए आगे आया यह फुटबॉलर, फंड जुटाने को नीलाम कर दी अपनी जर्सी
Sat, 22 May 2021 03:34 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 22 May 2021 03:34 PM IST
सार
कोरोना से लड़ने के लिए गोकुलम केरल के गोलकीपर सी के उबैद ने अपनी जर्सी नीलाम करके 33 हजार रुपये जुटाए।
विज्ञापन
-
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम गोकुलम केरल के गोलकीपर सी के उबैद ने दरियादिली दिखाई है। दरअसल, उन्होंने अपने राज्य केरल में कोरोना के खिलाफ जंग में मदद करने के लिए अपनी जर्सी नीलाम करके 33,000 रुपये जुटाए। इस अनुभवी गोलकीपर ने इस धनराशि को केरल के मुख्यमंत्री के आपदा राहत कोष में जमा किया।
विज्ञापन
ऐतिहासिक था यह आई लीग खिताब
उबैद ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, 'यह आई लीग खिताब (केरल राज्य के लिए) ऐतिहासिक था। मैं हमेशा खिताब जीतने का सपना देखता था। मलयाली होने और अपने राज्य के क्लब के लिए इसे जीतना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।''
विज्ञापन
दूसरे की मदद करके ही मुश्किल समय से पार पा सकते हैं
उन्होंने कहा, 'इसलिए यह जर्सी भी मेरे लिए विशेष है। यह मेरे दिल के टुकड़े जैसी थी लेकिन मुख्य उद्देश्य कोरोना के मरीजों के लिएअधिक सहयोग जुटाना है। यह मुश्किल समय है और हम एक दूसरे की मदद करके ही इससे पार पा सकते हैं।'
विज्ञापन