{"_id":"5bddc8edbdec2269807e0677","slug":"i-leauge-mohun-bagan-vs-aizawl-fc-match-ends-with-draw-by-2-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-Leauge: मोहन बागान-आइजोल एफसी के बीच मैच ड्रॉ, 2-2 से बराबरी पर खत्म मुकाबला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-Leauge: मोहन बागान-आइजोल एफसी के बीच मैच ड्रॉ, 2-2 से बराबरी पर खत्म मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Mohun Bagan vs Aizawl FC
आई लीग में शनिवार को मोहन बागान और आइजोल एफसी के बीच मैच खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हो गया। कोलकाता के युवा भारती क्रीडांगन में खेले गए रोमांचक मुकाबले में डेविड लालरिंमुआना के इंजुरी समय (90+3 मिनट) में किए गए गोल से आइजोल एफसी ने मोहन बागान को ड्रॉ पर रोक दिया।
विज्ञापन
सत्र में पहली बार घरेलू मैदान में खेल रहे मोहन बागान ने 69वें मिनट में सोनी नोर्डे के गोल से 2-1 की बढ़त कायाम कर ली थी। रैफरी की सीटी बजने से ठीक पहले लालरिंमुआना ने गोल कर मैच को ड्रा कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले आइजोल एफसी ने मैच के 29वें मिनट में गोलकर टीम का खाता खोला। मोहन बागान के लिए लालछावंकिमा ने हाफ टाइम से पहले 44वें मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया। मोहन बागान के लिए यह लगातार दूसरा ड्रा रहा।
विज्ञापन