फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली का दीवाना है यह दिग्गज फुटबॉलर, वजह है बेहद खास

Sun, 23 Sep 2018 03:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
I am Virat Kohli fan says football champion Tim cahill

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग जगजाहिर है। दुनिया का हर शख्स इनका दीवाना है। इस लिस्ट में टिम काहिल के रूप में एक नाम और जुड़ चुका है। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आने वाले सीजन में जमशेदपुर एफसी से करार करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी टिम काहिल ने शनिवार को विराट की तारीफ की। 

I am Virat Kohli fan says football champion Tim cahill

काहिल भारतीय कप्तान के मैदान के अंदर और बाहर हासिल की गई उपलिब्धयों से खासे प्रभावित हैं। इंग्लिश क्लब एवरटन एफसी के लिए खेल चुके इस स्ट्राइकर ने कहा कि वह कोहली को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। काहिल, कोहली को खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छा उदाहरण भी मानते हैं।

I am Virat Kohli fan says football champion Tim cahill
tim cahill
आईएसएल मीडिया-डे से इतर बात करते हुए काहिल ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में, भारतीय क्रिकेट में से जो सर्वकालिक महान खिलाड़ी की गिनती की जाती है उनमें सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है। इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन अब, जाहिर सी बात है विराट कोहली भी हैं क्योंकि मुझे उनका यहां तक का पहुंचने का सफर पसंद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
I am Virat Kohli fan says football champion Tim cahill
उन्होंने कहा, 'वह काफी मेहनती, विनम्र हैं। उन्होंने काफी बलिदान दिया है। वह आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोहली जिस तरह से भारतीय क्रिकेट को वापस दे रहे हैं वो शानदार हैं। मैं उन्हें सोशल नेटवर्क पर फॉलो करता हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed