फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Germany's biggest defeat of 89 years, Spain defeated in Nations League Football 6–0

जर्मनी की 89 साल की सबसे बड़ी हार, स्पेन ने नेशंस लीग फुटबॉल में 6-0 से दी शिकस्त 

Thu, 19 Nov 2020 06:01 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 19 Nov 2020 06:01 AM IST
सार

-टोरेस ने दागी कॅरिअर की पहली हैट्रिक, स्पेन सेमीफाइनल में 
-03 मैच जीते जर्मनी ने 2020 में आठ में से। इस दौरान उसने 14 गोल किए और 17 खाए 
 

विज्ञापन
Germany's biggest defeat of 89 years, Spain defeated in Nations League Football 6–0
Germany biggest defeat - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

फेरान टोरेस की कॅरिअर की पहली हैट्रिक की बदौलत स्पेन ने नेशंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में जर्मनी को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जर्मनी की यह पिछले 89 साल की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले जर्मनी को 1931 में मैत्री मैच में ऑस्ट्रिया के हाथों इसी अंतर से मात मिली थी।
विज्ञापन


चाहिए था ड्रॉ, मिली शिकस्त : जर्मनी को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन उसे अपनी सबसे बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टोरेस (33वें, 55वें,71वें मिनट) में तीन गोल दागे। अन्य तीन गोल अल्वारो मोराता (17वें मिनट), रोड्री (38वें मिनट) और माइकल ओयारजबल (89वें मिनट) ने किए। 
विज्ञापन


गिरोड के डबल से अजेय रहा फ्रांस : विश्व चैंपियन फ्रांस ने ओलिवर गिरोड (16वें,59वें मिनट) के दो गोल से स्वीडन को 4-2 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। फ्रांस भी अंतिम चार में पहुंच चुका है। गिरोड के 44 गोल हो गए हैं और वह फ्रांस की और सर्वाधिक गोल दागने के थियरी हेनरी (51) के रिकॉर्ड की बराबरी से सात दूर हैं। अन्य गोल बेंजामिन पेवार्ड (36वें मिनट) और किंग्स्ले कोमान (90+4) ने किए। स्वीडन की ओर से विक्टर क्लेसन और रोबिन क्वेसन ने एक-एक गोल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुर्तगाल ने क्रोएशिया को हराया : क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर गोल नहीं दाग सके। पर उनकी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 3-2 से पराजित किया। इस जीत के हीरो रूबेन डियास (52वें,90वें मिनट) रहे जिन्होंने अंतिम क्षणों में गोल कर पुर्तगाल को जीत दिलाई। मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है। पुर्तगाल के लिए अन्य गोल जोओ फेलिम्स ने किया। क्रोएशिया के लिए दोनों गोल मातियो कोवासिच ने किए। 


ब्राजील ने ऊरग्वे को 2-0 से दी मात 
आर्थर मेलो (34वें मिनट) और रिचर्लीसन (45वें मिनट) की ओर से 11 मिनट में किए गए गोल के दम पर ब्रालील ने विश्व कप क्वालिफायर 2022 में उरुग्वे को 2-0 से पराजित किया। इसके साथ ही ब्राजील ने क्वालिफायर में अपना सौ फीसद जीत का रिकॉर्ड कायम रखा है। अन्य मैचों में इक्वाडोर ने कोलंबिया को 6-1 से और वेनेजुएला ने चिली को 2-1 से पराजित किया। पराग्वे और बोलिविया में मुकाबला 2-2 से बराबर रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed