{"_id":"5eba9c146bde4d46b94aadf3","slug":"german-cup-football-final-to-be-played-on-4-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली स्टेडियम में चार जुलाई को खेला जाएगा जर्मन कप का फाइनल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
खाली स्टेडियम में चार जुलाई को खेला जाएगा जर्मन कप का फाइनल
Tue, 12 May 2020 06:22 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 12 May 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : पेक्सेल्स
जर्मन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल अब चार जुलाई को खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले यह मैच 23 मई को होना था। जर्मन फुटबॉल संघ (डीएफबी) ने कहा कि सेमीफाइनल नौ और दस जून को होंगे। इनमें मौजूदा चैंपियन बायर्न म्यूनिख अपने मैदान पर इंट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट से भिड़ेगा जबकि बायर लीवरकुसेन का मुकाबला सारब्रूसकेन से होगा।
विज्ञापन
डीएफबी के अध्यक्ष फ्रिट्ज केलर ने हालांकि कहा कि मैचों के इन कार्यक्रम को अभी एंजेला मर्कल सरकार से मंजूरी मिलनी बाकी है। बुंदेसलीगा शनिवार को शुरू होगा। यह कोरोना वायरस महामारी के बावजूद वापसी करने वाली पहली शीर्ष यूरोपीय लीग होगी। जर्मनी में इस महामारी के कारण 7,500 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन