{"_id":"5d028f53bdec226d6c303280","slug":"france-defeated-germany-in-fifa-womens-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व कप फुटबॉल में फ्रांस की दूसरी जीत, जर्मनी को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
महिला विश्व कप फुटबॉल में फ्रांस की दूसरी जीत, जर्मनी को हराया
Thu, 13 Jun 2019 11:30 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
फ्रांस फुटबॉल टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान फ्रांस और जर्मनी ने फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए दूसरी जीत दर्ज करके नॉकआउट में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। फ्रांस ने ग्रेनोबल में खेले गए ग्रुप ए के मैच में नार्वे को 2-1 से हराया। उसकी तरफ से वेलेरी गाविन ने 46वें मिनट में गोल किया लेकिन वेंडी रेनार्ड के 54वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से नार्वे बराबरी करने में सफल रहा। फ्रांस को 72वें मिनट में पेनल्टी मिली जिस पर इयुगेनी ली सोमेर ने गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन
फ्रांस के अब दो मैचों में दो जीत से छह अंक हैं और वह ग्रुप ए में शीर्ष पर है। ग्रुप ए में ही नीस में खेले गये मैच में नाईजीरिया ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।
विज्ञापन
उधर वेलेंसियेनस में खेले गए ग्रुप बी के मैच में जर्मनी ने सारा डीब्रिट्ज के 42वें मिनट में किए गए गोल की मदद से स्पेन को 1-0 से पराजित किया। यह जर्मनी की लगातार दूसरी जीत है जिससे उसके छह अंक हो गए हैं। स्पेन के दो मैचों में तीन अंक हैं।
विज्ञापन