{"_id":"5ebae3aaa353255316036cfe","slug":"footballer-sandesh-jhingan-and-bala-devi-nominated-for-arjun-award-from-aiff","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIFF ने अर्जुन पुरस्कार के लिए झिंगन और बाला देवी के नाम भेजे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
AIFF ने अर्जुन पुरस्कार के लिए झिंगन और बाला देवी के नाम भेजे
Tue, 12 May 2020 11:28 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 12 May 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
संदेश झिंगन और बाला देवी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने राष्ट्रीय टीम के सेंट्रल डिफेंडर संदेश झिंगन और महिला टीम की स्ट्राइकर एन बाला देवी के नामों की अनुशंसा अर्जुन पुरस्कार के लिए की है। इस साल के खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने के खेल मंत्रालय के निर्देशों पर अमल करते हुए एआईएफएफ ने यह नाम भेजे।
विज्ञापन
महासंघ के महासचिव कुशाल दास ले प्रेस ट्रस्ट को बताया, 'हमने संदेश और बाला देवी के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजने का फैसला किया है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।' अपने करियर के शुरूआती दौर में बाईचुंग भूटिया और रेनेडी सिंह की छत्रछाया में रहे झिंगन भारतीय टीम में सुनील छेत्री के बाद सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप क्वालीफायर 2015 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण करने के बाद से वह भारतीय टीम की बैक लाइन का अभिन्न अंग बन गए हैं। छेत्री की गैर मौजूदगी में उन्होंने कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन के रहते भारतीय टीम की कमान भी संभाली है।
विज्ञापन
मणिपुर की बाला देवी ने स्कॉटलैंड की महिला प्रीमियर लीग टीम रेंजर्स एफसी के साथ करार किया था। वह विदेश में पेशेवर फुटबाल खेलने वाली पहली भारतीय महिला बनी। वह कुछ मैच खेली लेकिन फिर कोरोना वायरस महामारी के कारण खेल बंद हो गया। वह एशियाई फुटबाल परिसंघ के 'ब्रेक द चेन' वीडियो अभियान का हिस्सा भी रही जो कोरोना महामारी के खिलाफ जागरूकता जगाने के लिये शुरू किया गया था।