फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football: Osasuna stopped Barcelona winning campaign, prevented from making club record; Messi Inter Miami

Football: ओसासुना ने थामा बार्सिलोना का विजय अभियान, क्लब रिकॉर्ड बनाने से रोका, जानें पूरा मामला

Sun, 29 Sep 2024 01:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 29 Sep 2024 01:25 PM IST
सार

बार्सिलोना के युवा खिलाड़ी पाउ विक्टर ने 53वें मिनट में गोल करके दर्शकों में कुछ जोश भरा लेकिन बुदिमीर ने 72वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर मैच का परिणाम लगभग सुनिश्चित कर लिया।

विज्ञापन
Football: Osasuna stopped Barcelona winning campaign, prevented from making club record; Messi Inter Miami
बार्सिलोना की टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

ब्रायन जरागोजा के बेहतरीन प्रदर्शन से ओसासुना ने बार्सिलोना को 4-2 से पराजित करके स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में पिछले सात मैच से चला आ रहा उसका विजय अभियान रोक दिया और इस तरह से उसे क्लब के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं करने की। बायर्न म्यूनिख की तरफ से खेल चुके फॉरवर्ड ज़रागोज़ा ने 17वें मिनट में एंटे बुदिमीर के लिए गोल बनाया और फिर 28वें मिनट में गोलकीपर इनाकी पेना को छकाकर स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन


बार्सिलोना के युवा खिलाड़ी पाउ विक्टर ने 53वें मिनट में गोल करके दर्शकों में कुछ जोश भरा लेकिन बुदिमीर ने 72वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर मैच का परिणाम लगभग सुनिश्चित कर लिया। एबेल ब्रेटोन्स ने 85वें मिनट में स्कोर 4-1 कर दिया जबकि स्थानापन्न लैमिन यामल ने बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल किया। बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के इस सत्र में पहले सात मैच जीतकर शानदार शुरुआत की थी। अगर वह ओसासुना को हरा देता तो 2013 में बनाए गए शुरुआती आठ मैच जीतने के अपने पिछले रिकार्ड की बराबरी कर लेता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी के गोल से शीर्ष वरीयता हासिल करने के करीब पहुंचा इंटर मियामी
लियोनेल मेसी ने अपनी ख्याति के अनुरूप शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल दागा जिससे इंटर मियामी मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) कप प्लेऑफ के लिए शीर्ष वरीयता हासिल करने के करीब पहुंच गया। मेसी ने 67वें मिनट में गोल किया जिसकी बदौलत इंटर मियामी ने शनिवार रात चार्लोट एफसी के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेलकर मेजर लीग सॉकर में अपने अजेय अभियान को आठ मैच तक पहुंचा दिया। मेसी का इस सत्र में 16 लीग मैचों में यह 15वां गोल था।

मेसी एमएलएस इतिहास में एक सत्र में कम से कम 15 गोल करने और 15 गोल में मदद करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बीच वह विभिन्न कारणों से लीग के 15 मैचों में नहीं खेल पाए थे। इस मैच में ड्रॉ से इंटर मियामी प्लेऑफ के लिए शीर्ष वरीयता हासिल करने के करीब पहुंच गया है। उसके अभी 65 अंक हैं जबकि उसके करीबी कोलंबस के 57 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed