फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup without me is worth not watching says zlatan ibrahimovich

स्टार फुटबॉलर के बड़े बोल, कहा- मेरे बिना फीफा विश्व कप बिलकुल फीका

Tue, 12 Jun 2018 09:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
fifa world cup without me is worth not watching says zlatan ibrahimovich
ज्लाटन इब्राहिमोविच

स्वीडन राष्ट्रीय टीम से 2016 में संन्यास ले चुके स्टार फॉरवर्ड ज्लाटन इब्राहिमोविच ने स्वीकार किया कि उन्हें फीफा विश्व कप में नहीं खेलने की कमी खलेगी। रूस में 14 जून से फीफा का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। हालांकि, इसके साथ ही इब्राहिमोविच ने कहा कि उनके बिना फीफा विश्व कप बिलकुल फीका है और इसे देखने का कोई फायदा नहीं। 2001 से 2006 के बीच 116 मैच खेलने वाले इब्राहिमोविच ने कहा कि फैंस के लिए फीफा विश्व कप मेरे बिना देखने में कोई मजा नहीं आएगा।

विज्ञापन


ला गैलेक्सी के खिलाड़ी ने फीफा डॉट कॉम से बातचीत में कहा, 'यह साफ है कि मैं इस साल राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा हूं, लेकिन जैसा मैंने चार साल पहले कहा था, फिर दोहराता हूं, मेरे बिना फीफा विश्व कप देखने का कोई मतलब नहीं। मेरी यह बात बहुत मायने रखती है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः फीफा विश्व कप की यह खूबसूरत एम्बेस्डर हार चुकी है हिम्मत, अब चाहती है कुछ ऐसा हो
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए 62 गोल दागने वाले इब्राहिमोविच ने साथ ही कहा कि स्वीडन ने बड़ी टीमों को मात देकर टूर्नामेंट में प्रवेश किया है और इस वजह से उनसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा, 'वर्ल्ड कप में पहुंचने के लिए स्वीडन ने कई बड़ी टीमों को मात दी है। हर चीज उत्सुक और नई है। आप नहीं जानते कि कभी भी क्या हो जाए। यह सब पल पर निर्भर करता है। जो भी उस पल सर्वश्रेष्ठ है वह बेहतर प्रदर्शन करेगा।'

अपनी विश्व कप की यादों को ताजा करते हुए मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व स्ट्राइकर ने कहा, 'मुझे याद है कि अमेरिका में 1994 में स्वीडन तीसरे नंबर पर रहा था। यह स्वीडन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी।' इब्राहिमोविच ने 11 मौकों पर स्वीडिश फॉरवर्ड ऑफ द ईयर और 2002 में स्वीडिश पर्सानीलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed