फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup Qualifiers: adil ahmed khan says Would like to score a few more 

'भारतीय फुटबॉल टीम के लिए और गोल करना चाहूंगा'

Tue, 12 Nov 2019 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 12 Nov 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
FIFA World Cup Qualifiers: adil ahmed khan says Would like to score a few more 
आदिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

फीफा वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर में बांग्लादेश के खिलाफ गोल कर भारत को हार से बचाने वाले आदिल खान ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम गुरुवार को जब मैदान में उतरेगी तो उसे अफगानिस्तान से कड़ी टक्कर मिलेगी।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप-2022 क्वॉलिफकेशन में एशियाई चैंपियन कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर सुर्खियां बटोरने वाली भारतीय टीम अपने से कम रैंकिंग वाली बांग्लादेश के खिलाफ दमदार प्रदर्शन नहीं कर सकी। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने 1-1 से ड्रॉ खेला था।
विज्ञापन


आदिल ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लम्हों में गोल कर भारत को हार से बचाया था। उन्होंने कहा कि 'ब्लू टाइगर्स' के लिए भविष्य में वह और गोल करना चाहेंगे। भारतीय टीम अगले दौर के क्वॉलिफायर मैचों के लिए रवाना होने वाली है। क्वॉलिफायर्स में पहली जीत का इंतजार कर रही भारतीय टीम 14 नवंबर को अफगानिस्तान और 19 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिल ने कहा, 'अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराया है और प्रतिष्ठित टीम है। वे हमें कड़ी चुनौती दे सकते है।' बांग्लादेश के खिलाफ गोल के बारे में उन्होंने कहा, 'हमारे लिए वह काफी अहम था और मैं भाग्यशाली था कि टीम के लिए योगदान कर सका। अब मैं गुजरे समय के बारे में नहीं सोच रहा हूं लेकिन मैं भारत के लिए और अधिक गोल करना चाहूंगा।'

अफगानिस्तान की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा। अफगानिस्तान ने हमेशा हमें कड़ी टक्कर दी है। हम मैच से सकारात्मक नतीजे के लिए काफी सतर्क रहेंगे।' आदिल ने 2012 में राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था लेकिन नये कोच इगोर स्टीमाक के जिम्मेदारी संभालने के बाद उनकी टीम में सात साल बाद वापसी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed