फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA World Cup Qualifier: सुनील छेत्री ने अपने 150वें मैच में दागा गोल, पर भारत हारा, अफगानिस्तान 2-1 से जीता

Tue, 26 Mar 2024 10:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Mar 2024 10:16 PM IST
सार

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच था और उन्होंने इस खास मुकाबले में एक गोल भी किया, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Qualifier: Sunil Chhetri scored a goal in his 150th match, but Afghanistan beat India 2-1
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : PTI
भारत को फीफा विश्व कप 2026 क्वालिफायर मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को गुवाहाटी में खेले गए मैच में अफगानिस्तान की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। फैंस भारत के अपने घर में ही हार से निराश हैं। खास बात यह है कि यह भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच था और उन्होंने इस खास मुकाबले में एक गोल भी किया, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस हार से टीम इंडिया के फीफा विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे राउंड में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। 
FIFA World Cup 2026 Qualifier: Sunil Chhetri scored a goal in his 150th match, but Afghanistan beat India 2-1
फीफा विश्व कप क्वालिफायर - फोटो : Indian Football
भारत ने मैच की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। अपना 150वां मैच खेल रहे छेत्री ने 38वें मिनट पर पेनल्टी किक पर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। पहले हाफ तक भारतीय टीम की बढ़त जारी रही। हालांकि, दूसरे हाफ में भारत को निराशा हाथ लगी। 70वें मिनट में रहमत अकबरी के शॉट पर गेंद भारतीय डिफेंडर से डिफ्लेक्ट होकर गोलकीपर गुरमीत सिंह को छकाते हुए गोलपोस्ट में घुस गई। अफगानिस्तान ने स्कोर 1-1 से बराबर किया। इसके बाद 88वें मिनट में अफगानिस्तान को पेनल्टी मिला, जिस पर शरीफ मुखाम्मद ने गोल दाग अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई। 
FIFA World Cup 2026 Qualifier: Sunil Chhetri scored a goal in his 150th match, but Afghanistan beat India 2-1
फीफा विश्व कप क्वालिफायर - फोटो : Indian Football
हालांकि, अपने घरेलू मैच में हार से टीम इंडिया तीन अंक से वंचित रह गई। अब राउंड-टू ग्रुप में भारत के चार मैचों के बाद चार अंक हैं। भारतीय टीम के ग्रुप में चार और टीमें हैं। इस ग्रुप में कतर तीन मैचों में नौ अंक के साथ शीर्ष पर है। वहीं, अफगानिस्तान के तीन मैचों में चार अंक हैं। भारत को अब दो और मैच खेलने हैं। इनमें एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ उनके घर में एक मैच और छह जून को कुवैत के खिलाफ मैच शामिल है। हालांकि, इस हार से भारत अंक तालिका में अफगानिस्तान से भी नीचे आ गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Qualifier: Sunil Chhetri scored a goal in his 150th match, but Afghanistan beat India 2-1
फीफा विश्व कप क्वालिफायर - फोटो : Indian Football
भारत को तीसरे राउंड में पहुंचने के लिए इन दोनों मैचों को जीतना होगा। टीम इंडिया आज तक कभी फीफा क्वालिफायर के तीसरे राउंड में नहीं पहुंची है। छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय करियर का 94वां गोल दागा, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने सात मैचों के बाद गोल किया। अब उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। उन्होंने अपने 25वें, 50वें, 75वें, 100वें और 125वें अंतरराष्ट्रीय मैच में भी कम से कम एक गोल किया था। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 
विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Qualifier: Sunil Chhetri scored a goal in his 150th match, but Afghanistan beat India 2-1
फीफा विश्व कप क्वालिफायर - फोटो : Indian Football
इस हार के बाद फैंस निराश हैं और वह सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस ने इस रिजल्ट के लिए भारत के हेड कोच इगोर स्टिमैक पर निशाना साधा है। दरअसल, कुछ दिन पहले एक मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया था कि स्टिमैक टीम चुनने से पहले ज्योतिषी की सहायता लेते हैं। फैंस का मानना है कि ज्योतिषी का सहारा लेकर टीम बनाने से और रणनीति और टीम के प्रदर्शन पर ध्यान नहीं देने से टीम का यही हश्र होगा।

 












अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed