फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Norway vs France, Senegal vs Iraq Highlights Today Football Match Result Key Moment Photos

FIFA World Cup 2026: डेम्बेले का हैट्रिक शो, फ्रांस ग्रुप में नंबर-1; सेनेगल की जीत से नॉकआउट की उम्मीद बरकरार

Sat, 27 Jun 2026 02:52 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो/बॉस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो/बॉस्टन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 27 Jun 2026 02:52 AM IST
सार

उस्मान डेम्बेले की हैट्रिक की बदौलत फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराकर ग्रुप-आई में शीर्ष स्थान के साथ नॉकआउट में प्रवेश किया। वहीं, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर अंतिम-32 में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Norway vs France, Senegal vs Iraq Highlights Today Football Match Result Key Moment Photos
नॉर्वे ने फ्रांस को हराया-सेनेगल ने इराक को रौंदा - फोटो : Fifa.com

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई के आखिरी मुकाबलों में फ्रांस और सेनेगल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और अंतिम-32 में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदते हुए नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखीं। अब उसकी नजर अन्य ग्रुपों के नतीजों पर रहेगी, ताकि वह सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में जगह बना सके।
विज्ञापन

डेम्बेले की हैट्रिक से फ्रांस का दबदबा
मैच से पहले मुकाबले को नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड और फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे की टक्कर के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन पूरी महफिल उस्मान डेम्बेले ने लूट ली। फ्रांस के स्टार विंगर ने पहले हाफ में सातवें, 20वें और 32वें मिनट में गोल दागकर शानदार हैट्रिक पूरी की और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया।

नॉर्वे ने 21वें मिनट में थियो आसगार्ड के गोल से वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन फ्रांस ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। इंजरी टाइम (90+4') में डिजायर डुए ने चौथा गोल दागकर फ्रांस की 4-1 की शानदार जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ फ्रांस ग्रुप-आई में शीर्ष स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंच गया, जबकि नॉर्वे अब नॉकआउट चरण में कोट डी आइवर से भिड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेनेगल ने गोल की बारिश कर जिंदा रखीं उम्मीदें
ग्रुप के दूसरे मुकाबले में सेनेगल के सामने सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की चुनौती थी। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और चौथे मिनट में हबीब डियारा ने गोल कर बढ़त दिला दी। इराक की मुश्किलें 13वें मिनट में तब और बढ़ गईं, जब रेबिन सुलाका को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया।

हालांकि, पहले हाफ में सेनेगल सिर्फ एक गोल की बढ़त बना सका, लेकिन दूसरे हाफ में उसने गोलों की झड़ी लगा दी। इस्माइला सार ने 56वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद पापे गुएए ने 59वें और 71वें मिनट में दो शानदार गोल दागे, जबकि 82वें मिनट में इलिमान एनडियाये ने पांचवां गोल कर इराक की हार तय कर दी। सेनेगल ने 5-0 की बड़ी जीत दर्ज कर अपने गोल अंतर में भी जबरदस्त सुधार किया और नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखीं।

विज्ञापन

ग्रुप-आई का नतीजा
फ्रांस ने अपने तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप विजेता के रूप में अंतिम-32 में जगह बनाई। दूसरी ओर, सेनेगल ने इराक पर बड़ी जीत के दम पर तीसरे स्थान पर रहते हुए सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में जगह बनाने की दौड़ में खुद को बनाए रखा। अब उसकी किस्मत अन्य ग्रुपों के नतीजों पर निर्भर करेगी।

ग्रुप-आई की तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते ड्रॉ हारे अंक
फ्रांस 3 3 0 0 9
नॉर्वे 3 2 0 1 6
सेनेगल 3 1 0 2 3
इराक 3 0 0 3 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed