फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Day 6 Highlights: Haaland and Mbappe Score Braces, Messi Shines for Argentina

फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: छठा दिन स्टार्स का; मेसी का चला जादू, हालंद-एमबाप्पे ने दागे 2-2 गोल

Wed, 17 Jun 2026 07:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनसस सिटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनसस सिटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jun 2026 07:20 AM IST
सार

विश्व कप 2026 के छठे दिन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि फुटबॉल के तीन सबसे बड़े सितारों, एरलिंग हालंद, किलियन एमबाप्पे और लियोनल मेसी ने अपनी-अपनी छाप छोड़ी। हालंद ने दो गोल और एक असिस्ट के साथ नॉर्वे को जीत दिलाई, एमबाप्पे ने दो गोल दागकर रिकॉर्ड बनाया और मेसी ने अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में गोल कर एक बार फिर साबित किया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इन सुपरस्टार खिलाड़ियों की चमक भी बढ़ती जा रही है और फुटबॉल प्रेमियों को हर दिन नए रोमांच देखने को मिल रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: लियोनल मेसी ने 200वें मैच को बनाया खास: फीफा विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की; तीन गोल दागे

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Day 6 Highlights: Haaland and Mbappe Score Braces, Messi Shines for Argentina
मेसी, एमबाप्पे और हालंद - फोटो : FIFA.Com/Reuters

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 का छठा दिन दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल सितारों के नाम रहा। नॉर्वे के एरलिंग हालंद और फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने अपने-अपने मुकाबलों में दो-दो गोल दागकर टीमों को जीत दिलाई, जबकि अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी ने भी अपना जादू बिखेरते हुए विश्व कप में एक और यादगार गोल दर्ज किया। टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में अब स्टार खिलाड़ियों का असर साफ दिखाई देने लगा है और हर मुकाबले में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: लियोनल मेसी ने 200वें मैच को बनाया खास: फीफा विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की; तीन गोल दागे
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Day 6 Highlights: Haaland and Mbappe Score Braces, Messi Shines for Argentina
हालंद - फोटो : FIFA.COM
हालंद ने विश्व कप डेब्यू को बनाया यादगार
ग्रुप-आई में नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराकर शानदार शुरुआत की। इस मुकाबले के नायक एरलिंग हालंद रहे, जिन्होंने विश्व कप करियर के पहले ही मैच में दो गोल दागे और एक असिस्ट भी किया। हालंद ने 29वें मिनट में अपना पहला विश्व कप गोल किया। डेविड मोलर वोल्फे के क्रॉस पर उन्होंने शानदार अंदाज में गेंद को जाल में पहुंचाया। हालांकि इराक ने 38वें मिनट में अयमन हुसैन के हेडर से बराबरी कर ली।

पहले हाफ के अंत से ठीक पहले इराकी डिफेंस की बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए हालंद ने दूसरा गोल दाग दिया और नॉर्वे को फिर बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में लियो ओस्टिगार्ड और क्रिस्टियन थोर्स्टवेड्ट ने भी गोल किए। अंतिम गोल में हालंद ने असिस्ट देकर मैच में अपनी तीसरी सीधी भागीदारी दर्ज की। यह नॉर्वे का 1998 के बाद पहला विश्व कप मैच था और टीम ने शानदार जीत के साथ वापसी का जश्न मनाया।

FIFA World Cup 2026 Day 6 Highlights: Haaland and Mbappe Score Braces, Messi Shines for Argentina
एमबाप्पे - फोटो : FIFA.COM
एमबाप्पे ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड
ग्रुप-आई के दूसरे मुकाबले में फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया। मुकाबले के पहले हाफ में फ्रांस संघर्ष करता नजर आया, लेकिन दूसरे हाफ में किलियन एमबाप्पे ने अपनी क्लास दिखा दी। 66वें मिनट में एमबाप्पे ने गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई। इसके बाद ब्रैडली बारकोला ने स्कोर 2-0 कर दिया। इंजरी टाइम में सेनेगल ने एक गोल कर वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन अगले ही मिनट एमबाप्पे ने लंबी दूरी से शानदार गोल दागकर मैच खत्म कर दिया।

इस दोहरे गोल के साथ एमबाप्पे के विश्व कप में कुल 14 गोल हो गए। उन्होंने इस मामले में ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले को पीछे छोड़ दिया। अब वह जर्मनी के गर्ड म्यूलर की बराबरी पर पहुंच गए हैं। विश्व कप इतिहास में उनसे आगे सिर्फ ब्राजील के रोनाल्डो (15) और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे (16) और लियोनल मेसी (16) हैं। एमबाप्पे ने फ्रांस के लिए अपना 58वां अंतरराष्ट्रीय गोल भी किया और ओलिवियर गिरूड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

ग्रुप I अंक तालिका
टीम मैच जीत ड्रॉ हार किए गए गोल खाए गए गोल गोल अंतर अंक
नॉर्वे 1 1 0 0 4 1 +3 3
फ्रांस 1 1 0 0 3 1 +2 3
सेनेगल 1 0 0 1 1 3 -2 0
इराक 1 0 0 1 1 4 -3 0
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Day 6 Highlights: Haaland and Mbappe Score Braces, Messi Shines for Argentina
मेसी और अर्जेंटीना - फोटो : FIFA.com
अर्जेंटीना की जीत से शुरुआत, मेसी ने दागे तीन गोल
फीफा विश्व कप 2026 में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के सबसे बड़े नायक कप्तान लियोनल मेसी रहे, जिन्होंने हैट्रिक लगाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर उनका जादू आज भी बरकरार है।

मेसी ने मैच में पहला गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई, फिर दूसरे हाफ में दो और गोल दागकर मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। खास बात यह रही कि यह मुकाबला उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच था, जिसे उन्होंने यादगार बना दिया। मेसी के तीन गोलों के साथ उनका विश्व कप गोलों का आंकड़ा 16 तक पहुंच गया और उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक विश्व कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

अर्जेंटीना ने पूरे मैच में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, जबकि अल्जीरिया मेसी और उनकी टीम के आक्रमण के सामने बेबस नजर आया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने ग्रुप-जे में तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए और लगातार दूसरे विश्व कप खिताब की अपनी दावेदारी का दमदार आगाज किया।

ग्रुप J अंक तालिका (अर्जेंटीना की जीत के बाद)
टीम मैच जीत ड्रॉ हार किए गए गोल खाए गए गोल गोल अंतर अंक
अर्जेंटीना 1 1 0 0 3 0 +3 3
ऑस्ट्रिया 0 0 0 0 0 0 0 0
जॉर्डन 0 0 0 0 0 0 0 0
अल्जीरिया 1 0 0 1 0 3 -3 0

FIFA World Cup 2026 Day 6 Highlights: Haaland and Mbappe Score Braces, Messi Shines for Argentina
ऑस्ट्रिया टीम - फोटो : FIFA.COM

ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन को हराया
28 साल बाद विश्व कप में वापसी कर रही ऑस्ट्रिया ने ग्रुप-जे के मुकाबले में डेब्यू कर रही जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर शानदार शुरुआत की। सैन फ्रांसिस्को में खेले गए इस तेज रफ्तार मुकाबले में रोमानो श्मिड ने 21वें मिनट में शानदार गोल कर ऑस्ट्रिया को बढ़त दिलाई। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत के पांच मिनट बाद अली ओलवान ने जॉर्डन के विश्व कप इतिहास का पहला गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद याजन अल-अरब के आत्मघाती गोल ने ऑस्ट्रिया को फिर बढ़त दिला दी। मैच के इंजुरी टाइम में अनुभवी स्ट्राइकर मार्को अर्नाटोविच ने पेनल्टी को गोल में बदलकर जीत पक्की कर दी। इस गोल के साथ अर्नाटोविच ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपने गोलों की संख्या 48 तक पहुंचा दी।

FIFA World Cup 2026 Day 6 Highlights: Haaland and Mbappe Score Braces, Messi Shines for Argentina
रोनाल्डो - फोटो : IANS
फीफा विश्वकप 2026 के सातवें दिन का शेड्यूल
विश्व कप के सातवें दिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो, हैरी केन और लुका मॉड्रिच जैसे स्टार खिलाड़ियों पर फुटबॉल प्रेमियों की नजरें टिकी रहेंगी।

दिन के प्रमुख मुकाबले
 
  • पुर्तगाल vs डीआर कांगो: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के छठे विश्व कप अभियान पर सभी की नजरें रहेंगी।
  • इंग्लैंड vs क्रोएशिया: यूरोप की दो मजबूत टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला।
  • घाना vs पनामा: ग्रुप एल में महत्वपूर्ण अंक हासिल करने की जंग।
  • उजबेकिस्तान vs कोलंबिया: विश्व कप में डेब्यू कर रही उजबेकिस्तान की टीम के सामने दक्षिण अमेरिकी चुनौती।
 

फीफा विश्व कप 2026: सातवें दिन का शेड्यूल

समय (भारतीय) मुकाबला ग्रुप
रात 10:30 बजे पुर्तगाल vs डीआर कांगो ग्रुप K
रात 1:30 बजे (18 जून) इंग्लैंड vs क्रोएशिया ग्रुप L
सुबह 4:30 बजे (18 जून) घाना vs पनामा ग्रुप L
सुबह 7:30 बजे (18 जून) उजबेकिस्तान vs कोलंबिया ग्रुप K
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed