{"_id":"5b2453fb4f1c1bc96b8b65c9","slug":"fifa-world-cup-2018-peru-vs-denmark-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क को 'गोलमशीन' एरिक्सन पर भरोसा, पेरू के खिलाफ ग्रुप सी का मुकाबला आज ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
डेनमार्क को 'गोलमशीन' एरिक्सन पर भरोसा, पेरू के खिलाफ ग्रुप सी का मुकाबला आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jun 2018 05:34 AM IST
विज्ञापन
पेरू बनाम डेनमार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरू के पाउलो गुरेरो शनिवार को डेनमार्क के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ड्रग विवाद को पीछे छोड़कर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। गुरेरो को टीम में पाकर पेरू के कोच रिकॉर्डो गार्सिया को काफी राहत मिली होगी। कोकीन सेवन पर गुरेरो पर 14 महीने का प्रतिबंध लगा था। उधर डेनमार्क के पास एरिक्सन के रूप में अपनी गोल मशीन है।
विज्ञापन
अपनी टीम को इस विश्व कप का टिकट दिलाने में एरिक्सन की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने क्वालिफाइंग मैचों में 11 गोल किए। इससे बेहतर रिकॉर्ड सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो और राबर्टो लेवेंदोस्की का है। आयरलैंड के खिलाफ 5-1 की जीत में 26 वर्षीय एरिक्सन ने हैट्रिक लगाई थी।
विज्ञापन
विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में मैक्सिको के खिलाफ 2-0 की जीत में भी उनकी भूमिका रही। ग्रुप सी में फ्रांस की दावेदार है। ऐसे में पेरू और डेनमार्क दोनों ही टीमें पहले मुकाबले में अंक नहीं खोना चाहेंगी। पेरू की अग्रिम पंक्ति में 34 वर्षीय गुरेरो के अलावा 33 साल के जेफरसन फरफान भी हैं जिन्होंने पराग्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेआफ में जीत दिलाई। बता दें कि 36 साल बाद विश्व कप में खेल रही है पेरू की टीम
विज्ञापन