{"_id":"3c78e9b21934f9ee3b3fcf7b90040228","slug":"fifa-hindi-news-honduras-coach-quits-after-elimination","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बाद होंडुरास के कोच ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
हार के बाद होंडुरास के कोच ने दिया इस्तीफा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Jun 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडुरास के फुटबॉल वर्ल्ड कप में बुरी तरह हारने के बाद कोच लुइस फरनानडो सुआरेज ने टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सुआरेज का कहना है कि मैंने ये वर्ल्ड कप जीतने का सपना देखा था लेकिन ऐसा न हो सका वही बुधवार को स्विट्जरलैंड के साथ हुए मुकाबले में हमें 3-0 से शिकस्त खानी पड़ी और तीनों गोल एक ही खिलाड़ी एक्सहरडेन शाकिरी ने किए थे।
इससे पहले होंडुरस ने फ्रांस से 3-0 और इक्वाडोर से 1982 के बाद वर्ल्ड कप में पहला गोल करते हुए 2-1 से मैच गंवाया था।
उन्होंने कहा कि हमने अच्छा खेल दिखाया था लेकिन जीत में उसे बदल नही पाए। वहीं उनका कहना था मैं अच्छे मन से टीम का साथ छोड़ रहा हूं, मैंने अपना बेस्ट दिया। सुआरेज ने यह भी कहा कि ये अच्छे खिलाड़ियों वाली टीम हैं, शायद दूसरे कोच इस टीम को ऊपर तक लेकर जा सकते हैं और मैं कॉनट्रेक्ट की वजह से इस्तीफा नही दे रहा।
विज्ञापन