{"_id":"5ad881774f1c1ba67f8b571d","slug":"fifa-dismisses-england-fa-racism-claim-from-under-17-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड द्वारा लगाए गए नस्लीय टिप्पणी के आरोपों को FIFA ने किया खारिज","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंग्लैंड द्वारा लगाए गए नस्लीय टिप्पणी के आरोपों को FIFA ने किया खारिज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड फुटबॉल खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा ने अंडर-17 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दौरान इंग्लैंड फुटबॉल संघ द्वारा लगाए गए रेसिज्म के आरोंपों को खारिज कर दिया है। फीफा ने यह आरोपों को इसलिए खारिज कर दिया कि उसके पास इससे संबंधित कोई पुख्ता सबूत नहीं था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अंडर-17 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड ने स्पेन को हराकर 5-2 से अपने नाम किया था। इस मामले में इंग्लैंड के खिलाड़ी रियान ब्रेवस्टर ने स्पेन के खिलाड़ी मॉर्गन गिब्स और उसके टीम मेट पर आरोप लगाया कि उन्होंने इंडिया में हुए फाइनल मैच के दौरान उनका अपमान किया। इस मामले में ब्रेवस्टर ने समाचार पत्रों का इंटरव्यू को भी इकठ्ठा किया।
विज्ञापन
इंग्लैंड फुटबॉल संघ ने फीफा के साथ मिलकर शिकायत की थी, लेकिन फीफा ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। फीफा ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि, 'जांच के दौरान इस मामले से संबंधित कोई पूख्ता सबूत नहीं मिले इसलिए इंग्लैंड के प्लेयर द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया।'
विज्ञापन
इसके अलावा लिवरपूल खिलाड़ी ब्रेवस्टर ने कथित रेसिज्म की अन्य घटनाओं पर भी प्रकाश डाला था। पिछले महीने यूरोपीय फुटबॉल संघ के निकाय यूईएफए ने स्पार्टक मॉस्को के खिलाफ यूईएफए युवा लीग मैच से संबंधित मामला को खारिज कर दिया था। इस मामले में यूईएफए ने कहा कि उन्हें स्पार्टक खिलाड़ी के खिलाफ ब्रेवस्टर के दावे की पुष्टि करने के लिए कोई सबूत नहीं मिला लेकिन उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि उनकी शिकायत विश्वास जताने के लिए अच्छा था।