फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FC Goa beat FC Pune City by 4-2 in isl 2018

जीत की हैट्रिक लगाकर शीर्ष पर पहुंचा एफसी गोवा, पुणे सिटी को 4-2 से रौंदा

Sun, 28 Oct 2018 10:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
FC Goa beat FC Pune City by 4-2 in isl 2018
FC Goa beat FC Pune City

फेरान कोरोमिनास के दो गोल की मदद से बदौलत एफसी गोवा ने रविवार को फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मैच में एफसी पुणे सिटी को 4-2 से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस शानदार जीत से एफसी गोवा अंकतालिका में शीर्ष पर भी पहुंच गया है। पुणे की यह लगातार तीसरी हार है और वह सबसे निचले स्थान पर है। 

विज्ञापन


गोवा के लिए कोरोमिनास (पांचवें, 35वें मिनट), हुगो बोउमोस (12वें) तथा जैकीचंद सिंह (20वें) ने गोल किए। इस मैच के सभी गोल पहले हाफ में हुए। पुणे की ओर से मासेलिन्हो ने आठवें और एमिलियानो एल्फारो ने 23वें मिनट में गोल किया। 
विज्ञापन


पिछले तीन मैचों में 10 गोल करने वाली गोवा की टीम ने पांचवें ही मिनट में अपना जलवा दिखाते हुए गोल दाग दिया। यह गोल कोरोमिनास ने किया। उन्होंने पांचवें सत्र का अपना पांचवां गोल अहमद जाहो की मदद से किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे ने हालांकि आठवें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। यह गोल उसके स्टार मार्सेलिन्हो ने किया और इसमें रोबिन सिंह ने उनकी मदद की। पुणे की टीम बराबरी के इस गोल की खुशी अभी ठीक से मना भी नहीं पाई थी कि गोवा ने एक और गोल करते हुए फिर से बढ़त बना ली। गोवा के लिए यह गोल 12वें मिनट में बोउमोस ने किया और कोरोमिनास ने इसमे उनकी मदद की।

गोवा की टीम यही नहीं रुकी। उसने 20वें मिनट में एक और गोल कर अपनी बढ़त को 3-1 कर दिया। उसके लिए तीसरा गोल जैकीचंद सिंह ने किया। इस बार भी कोरोमिनास ने गोल करने में अपने साथी की मदद की। 

पुणे ने भी दबाव नहीं बनने दिया और उसने 23वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-3 कर दिया। पुणे को मैच में वापस लाने वाला यह गोल कप्तान एल्फारो ने जोनाथन विला की मदद से किया।

मार्सेलिन्हो 28वें मिनट में फ्रीकिक पर गोल करने से चूक गए। बदले में 30वें मिनट में गोवा ने एक अच्छा हमला किया लेकिन वह नाकाम रहा। मार्सेलिन्हो ने हालांकि 35वें मिनट में एक और गोल दागकर पुणे के खेमे में खलबली मचा दी। यह उनका इस सत्र का छठा गोल है और वह अब सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। 

पुणे ने दूसरे हाफ में वापसी के लिये कोशिश की लेकिन गोवा ने उसके प्रयासों को आसानी से नाकाम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed