{"_id":"5d091b218ebc3e2ac3413754","slug":"ex-uefa-chief-platini-arrested-in-2022-world-cup-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा विश्व कप 2022 मामला: पूर्व यूएफा प्रमुख प्लातीनी गिरफ्तार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा विश्व कप 2022 मामला: पूर्व यूएफा प्रमुख प्लातीनी गिरफ्तार
Tue, 18 Jun 2019 10:40 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
Michel Platini
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएफा के पूर्व अध्यक्ष मिशेल प्लातीनी को 2022 विश्व कप की मेजबानी कतर को सौंपने की जांच के संदर्भ में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। जांच की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
फ्रांस के महान फुटबॉल खिलाड़ी प्लातीनी को 2007 में यूरोपीय फुटबाल की संचालन संस्था का प्रमुख चुना गया था। कतर को 2022 विश्व कप की मेजबानी सौंपने के मामले की जांच कर रही फ्रांस की भ्रष्टाचार रोधी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। कतर को विश्व कप की मेजबानी सौंपने के फैसले से विवाद हो गया था क्योंकि भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच इसकी व्यावहारिकता पर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
प्लातीनी 2015 तक यूएएफा के प्रमुख रहे जब उन्हें नैतिक आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए चार साल के लिए फुटबॉल से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन पर फीफा के पूर्व दागी प्रमुख सैप ब्लाटर से 20 लाख डॉलर लेने का आरोप भी था।
विज्ञापन
कतर पर विश्व कप की मेजबानी हासिल करने के लिए वोट खरीदने का आरोप लगा था और इसके बाद अमेरिका के स्वतंत्र जांचकर्ता माइकल गार्सिया की रिपोर्ट में कई संदिग्ध वित्तीय लेने-देन का खुलासा हुआ। इनमें से कई सेंड्रो रोसेल से जुड़े थे जो बार्सीलोना के पूर्व अध्यक्ष थे। रोसेल ने कतर के सलाहकार की भूमिका निभाई थी।
तीन बार बेलोन डियोर खिताब जीतने वाले प्लातीनी के 2016 में ब्लाटर की जगह फीफा अध्यक्ष बनने की उम्मीद थी लेकिन इसके बाद वह विवादों में फंस गए और तब से खुद को पाक साफ साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।