फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro 2020 qualifiers: Belgium vs scotland and netherlands vs estonia report

यूरो क्वालिफाइंग में बेल्जियम और नीदरलैंड की जीत

Tue, 10 Sep 2019 09:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 10 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Euro 2020 qualifiers: Belgium vs scotland and netherlands vs estonia report
football in india

बेल्जियम और नीदरलैंड दोनों ने 2020 यूरो क्वालिफाइंग फुटबॉल टूर्नामेंट में आसान जीत के साथ अगले साल होने वाले यूरो फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने की ओर कदम बढ़ाए। बेल्जियम ने स्काटलैंड को 4-0 से हराया जबकि नीदरलैंड ने भी एस्टोनिया को 4-0 से ही शिकस्त दी।

विज्ञापन


जर्मनी ने भी उत्तरी आयरलैंड को महत्वपूर्ण मुकाबले में हराया। जर्मनी ने 2-0 से जीत दर्ज की। दुनिया की नंबर एक बेल्जियम की टीम हालांकि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन इसके बावजूद स्काटलैंड को हराने में सफल रही। ग्रुप आई में बेल्जियम की छह मैचों में यह छठी जीत है।
विज्ञापन


इंटर मिलान के स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकु ने ग्लासगो में मेहमान टीम को नौवें मिनट में बढ़त दिला दी। बेल्जियम की ओर से यह उनका 49वां गोल रहा। अन्य गोल थामस वर्मेलेइन (24वां मिनट), टोबी एलडरवेइरल्ड (32)और मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर केविन डि ब्रुइन (82) ने किए। केविन ने पहले तीन गोलों में भी योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीदरलैंड के रेयान का पहला डबल : पिछले हफ्ते नीदरलैंड ने हैम्बर्ग में जर्मनी को 4-2 से हराया था। उसके बाद इस मैच में भी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा। रेयान बाबले ने 17 और 47 वें मिनट में दो गोल किए। अंतररष्ट्रीय स्तर पर रेयान ने पहली बार डबल किया है।  अन्य गोल मेम्फिस डिपे ने 76 वें मिनट में और गियोरजिनियो ने 87 वें मिनट में गोल किए।

03 : स्थान पर रही पिछले साल हुए विश्व कप में बेल्जियम की टीम
18 : अंक हो गए हैं बेेल्जियम के छह मैचों में और ग्रुप में शीर्ष पर है

बेशक यह हमारा विश्व स्तरीय प्रदर्शन नहीं था। हमारी शुरुआत थोड़ी कड़ी रही लेकिन हमने स्काटलैंड को ज्यादा मौके नहीं दिए।-केविन डि ब्रुइन, कप्तान बेल्जियम  

रूस और क्रोएशिया ने भी जीते मैच
ग्रुप-1 में रूस की टीम छह मैचों में पंद्रह अंक लेकर दूसरे नंबर पर चल रही है। रूस ने मारियो फर्नांडिज के 88वें मिनट में किए गोल की मदद से कजाखस्तान को 1-0 से पराजित किया। अन्य मैचों में ग्रुप ई में क्रोएशिया को बाकू में अजरबेजान ने 1-1 से बराबरी पर रोका जबकि स्लोवाकिया ने बुडापेस्ट में हंगरी को 2-1 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed