{"_id":"633eaba15b14bf3b83556fe7","slug":"erling-holland-created-history-in-european-league-leaving-behind-romario-ronaldo-messi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"European League: एर्लिंग हालैंड यूरोपियन लीग में रचा इतिहास, रोमारियो, रोनाल्डो, मेसी को भी पीछे छोड़ा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
European League: एर्लिंग हालैंड यूरोपियन लीग में रचा इतिहास, रोमारियो, रोनाल्डो, मेसी को भी पीछे छोड़ा
Thu, 06 Oct 2022 03:49 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Oct 2022 03:49 PM IST
सार
एर्लिंग हालैंड ने यूरोपियन लीग में अपने शुरुआती 100 मैचों में 103 गोल किए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले शुरुआती 100 मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड रोमारियो के नाम था। उन्होंने 90 गोल किए थे।
विज्ञापन
एर्लिंग हालैंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मैनचेस्टर सिटी के लिए कमाल करने वाले एर्लिंग हालैंड ने खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने इस सीज आठ मैचों में 14 गोल किए हैं, जिसमें तीन लगातार हैट्रिक भी शामिल हैं। इसके साथ ही वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती 100 मैचों में 100 से ज्यादा गोल किए हैं। हालैंड ने मुख्य यूरोपियन लीग के अपने पहले 100 मैचों में 103 गोल किए हैं। इस मामले में चाहें लियोनल मेसी हों, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, कायलियन म्बापे, ब्राजीली रोमारियो, रोनाल्डो या इंग्लिश दिग्गज एलन शियरर कोई भी नहीं ठहरता है। मेसी ने बार्सिलोना के लिए अपने पहले 100 मैचों में 41 और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सिर्फ 16 गोल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालैंड के बाद हैं 90 गोल करने वाले रोमारियो
1994 का विश्वकप जीतने वाली ब्राजीली टीम के सदस्य और डच क्लब पीएसवी आइंडहोवन, बार्सिलोना, वेलेंसिया जैसे क्लबों के लिए खेलने वाले ब्राजीली स्ट्राइकर रोमारियो इस मामले में हालैंड के नजदीक हैं। उन्होंने यूरोपियन लीग के अपने पहले सौ मैचों में 90 गोल किए थे। 2002 का विश्वकप जीतने वाली ब्राजीली टीम के सदस्य और पीएसवी, बार्सिलोना, रियल मैड्रिड, इंटर मिलान, एसी मिलान जैसे क्लबों के लिए खेल चुके महान फुटबॉलर रोनाल्डो ने भी यूरोपियन लीग के अपने पहले 100 मैचों में 86 गोल किए थे। हालैंड के बाद सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलरों में यही दो ब्राजीली दिग्गज हैं।
T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, देखें फॉर्मल ड्रेस में खिलाड़ियों का डैशिंग लुक

सिटी से पहले बोर्सिया डॉर्टमुंड के लिए खेलते थे हालैंड
मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और म्बापे में सबसे ज्यादा गोल पहले सौ मैचों में म्बापे ने किए हैं। उन्होंने फ्रेंच लीग-1 में 48 गोल किए हैं। हालैंड ने गोलों का अपना यह अभियान जर्मनी के क्लब बोर्सिया डॉर्टमुंड और मैनचेस्टर सिटी के लिए किया है। स्काई स्पोर्ट्स के फुटबॉल गुरु जैमी कारेघर और गैरी नेविल की ओर से तैयार इस सूची में उरुग्वे के दिग्गज लुइस सुआरेज का नाम भी है, जिन्होंने पहले सौ मैचों में 59 गोल किए। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने 45 और 441 प्रीमियर लीग मैचों में 260 गोल करने वाले पूर्व इंग्लिश कप्तान एलन शियरर ने सिर्फ 20 गोल किए हैं।