EPL: लिवरपूल ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, बर्नले को 2-0 से हराया
- लिवरपूल की लगातार दूसरी जीत, तीसरा मैच 28 अगस्त को
- लिवरपूल अंकतालिका में छह अंकों के साथ शीर्ष पर
- पहले मैच में लिवरपूल ने नॉर्विच सिटी को 3-0 से हराया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लिश प्रीमियर लीग में शनिवार को लिवरपूल एफसी ने बर्नले एफसी को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। लिवरपूल की तरफ से डियोगो जोटा ने 18वें और सादियो माने ने 69वें मिनट में गोल दागे। इस जीत के साथ ही लिवरपूल अंकतालिक में छह अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। लिवरपूल का अगला मैच 28 अगस्त को चेल्सी के खिलाफ होगा। बता दें कि पूर्व चैंपियन लिवरपूल इस सीजन में अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं। पहले मैच में लिवरपूल ने नॉर्विच सिटी को 3-0 से हराकर विजयी आगाज किया था।
Another three points, another clean sheet for @LFC 🔴#LIVBUR pic.twitter.com/X2ArXv4lZl
— Premier League (@premierleague) August 21, 2021विज्ञापन
अगर इस मैच की बात करें तो लिवरपूल की टीम शुरू से ही आक्रामक नजर आ रही थी। खेल के 18वें मिनट में जोटा ने गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद बर्नले की टीम ने बराबरी करने की कोशिश की पर नाकाम रही। इस तरह पहले हाफ में लिवरपूल 1-0 से आगे थी। वहीं, दूसरे हाफ में भी बर्नले की टीम ने स्कोर को बराबरी करने की फिराक में थी लेकिन लिवरपूल के आगे उसकी एक न चली। वहीं, 69वें मिनट में सादियो माने ने गोल दागा और टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद बर्नले की टीम संघर्ष करती नजर आई और इस 90 मिनट के खेल में एक भी गोल करने से नाकाम रही।
मैनचेस्टर सिटी ने नॉर्विच को 5-0 से हराया
वहीं, एक अन्य मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने नॉर्विच सिटी को 5-0 से हराया। लीड्स यूनाइटेड और एवर्टन के बीच का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।
FULL TIME | A ruthless display!! 🤩
— Manchester City (@ManCity) August 21, 2021
🔵 5-0 🟡 #ManCity | https://t.co/axa0klUGiM pic.twitter.com/Tf6Su0rU4g