{"_id":"5eb80c928ebc3e90454397b3","slug":"dynamo-dresden-team-players-in-14-day-quarantine-before-bundesliga-season-restart","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनीः बुंडेसलीगा को झटका, ड्रेसडेन टीम 14 दिन के लिए क्वारंटीन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
जर्मनीः बुंडेसलीगा को झटका, ड्रेसडेन टीम 14 दिन के लिए क्वारंटीन
Sun, 10 May 2020 07:45 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 10 May 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Football
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायनामो ड्रेसडेन क्लब में कोरोना वायरस से जुड़े दो और मामले सामने आने के बाद उसकी पूरी टीम को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। जबकि बुंडेसलीगा सीजन फिर से शुरू होने में केवल एक हफ्ते का समय बचा है। यह फैसला शनिवार को लिया गया। अब डायनामो ड्रेसडेन अगले हफ्ते हनोवर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएगा।
विज्ञापन
तीन दिन पहले चांसलर एंजेला मर्केल सरकार ने 16 मई से जर्मन फुटबॉल लीग को खेलने की हरी झंडी दी थी। क्लब के खेल निदेशक राल्फ मिंगे ने कहा, पिछले कुछ सप्ताह में हमने सभी एहतियाती कदमों को कड़ाई से लागू करने के काफी प्रयास किए हैं, लेकिन हम अगले 14 दिन के लिए ट्रेनिंग नहीं कर सकते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस दौरान क्लब के खिलाड़ी मैचों में हिस्सा भी नहीं ले सकते हैं। खिलाड़ियों के अलावा क्लब पूरे कोचिंग और अन्य स्टाफ को क्वारंटीन में रखेगा।
विज्ञापन