फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   diego Maradona slaps journalist for winking at ex wife

फिर सुर्खियों में आए माराडोना, पत्रकार को जड़ा तमाचा

Tue, 12 Aug 2014 01:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Aug 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
diego Maradona slaps journalist for winking at ex wife
ऐसा लगता है कि अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का विवादों के साथ नाता कभी खत्म नहीं होने वाला है।
विज्ञापन


विवादित 'हैंड ऑफ गॉड' के कारण चर्चित होने वाले माराडोना ने 1986 में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ एक मुकाबले में अलोकप्रिय हैंड बॉल गोल किया था। इसी गोल की वजह से अर्जेंटीना फाइनल में पहुंची जहां वह वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हो गई।

पिछले 2 महीनों के अंदर ऐसा तीसरी बार हुआ है जब वह किसी न किसी विवाद के कारण मीडिया की सुर्खियों में आए थे। फीफा वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने अपने ही देश के फुटबॉल संघ के प्रमुख को अभद्र इशारा किया था। वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने अपनी प्रेमिका पर चोरी का इल्जाम लगाया था। अब उन्होंने एक पत्रकार पर थप्पड़ जड़ दिया है।
विज्ञापन

माराडोना ने लगाया पत्रकार को थप्पड़

diego Maradona slaps journalist for winking at ex wife
लगातार विवादों में घिरे रहने वाले डिएगो माराडोना ब्यूनस आयर्स में एक पत्रकार को थप्पड़ मारने के कारण एक बार फिर विवादों में आ गए हैं।

53 वर्षीय माराडोना ब्यूनस आयर्स में कार से अपने बेटे डिएगो फर्नांडो और पूर्व पत्नी वेरोनिका ओजेडा के साथ यात्रा कर रहे थे।

इस बीच रास्ते में उन्हें पत्रकारों के एक ग्रुप ने रोक लिया। इसी दौरान एक पत्रकार पर माराडोना की पूर्व पत्नी वेरोनिका को आंख मारने का आरोप है जिसके बाद माराडोना ने उस पत्रकार को चांटा जड़ दिया।

झगड़े के दौरान बेटा भी था कार में

diego Maradona slaps journalist for winking at ex wife
जिस समय यह घटना हुई उस दौरान डिएगो माराडोना का बेटा भी कार से यह तमाशा देख रहा था। ओजेडा माराडोना के बेटे डिएगो फर्नांडो की मां हैं।

चांटा मारने के साथ माराडोना ने उस पत्रकार को बेवकूफ भी कहा। माराडोना ने चिल्लाते हुए कहा, "जब मैं तुमसे नहीं उलझ रहा तो फिर तुम क्यों मेरी पत्नी से उलझते हो।"

चांटा मारने से पहले माराडोना ने कहा, "यह पहला दिन है जो मैंने अपने बेटे के साथ गुजारा है। अभी मैं खुशनुमा माहौल में हूं इसलिए इसे खराब करना बंद करें।"
विज्ञापन

बेहद रंगीनमिजाज रहे हैं माराडोना

diego Maradona slaps journalist for winking at ex wife
पिछले महीने ही स्टार फुटबॉलर डिएगो माराडोना 25 वर्षीय इवा अमोडियो के साथ देखे गए थे जिसके बाद कहा गया की यह खूबसूरत लड़की उनकी नई पार्टनर हो सकती है।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब माराडोना किसी खूबसूरत लड़की के साथ देखे गए हों। माराडोना ने कुछ समय पहले अपनी पूर्व प्रेमिका रोकियो ओलिविया पर दुबई में अपने कमरे से करीब दो लाख यूरो की चोरी का इल्जाम लगाया था।

माराडोना के आरोप के बाद पुलिस ने उनकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन प्रेमिका ने ऐसी किसी तरह की चोरी करने से इनकार किया था।

LIVE प्रसारण पर कर दिया था अभद्र इशारा

diego Maradona slaps journalist for winking at ex wife
दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में से एक माराडोना ने अपने देश के फुटबॉल प्रमुख जूलियो ग्रानडोना को टीवी पर सीधे प्रसारण के दौरान ही अभद्र इशारा कर सभी को चौंका दिया।

माराडोना ब्राजील में वर्ल्ड कप के दौरान अर्जेंटीना और ईरान के बीच रोमांचक मैच को देखने के लिए स्टेडियम में अपनी बेटी के साथ मौजूद थे लेकिन निर्धारित 90 मिनट में मुकाबला 0-0 से बराबर रहने के बाद वह निराशा में स्टेडियम छोड़कर चले गए।

हालांकि उनके जाने के कुछ सेकंड बाद ही कप्‍तान लियोनल मेस्‍सी ने इंजरी समय में गोल कर टीम को जीत दिला दी। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के प्रमुख जूलियो ग्रानडोना ने इस जीत के बाद कहा कि माराडोना मनहूस थे और इसलिए उनके जाते ही टीम ने गोल कर मैच जीत लिया।

ग्रानडोना की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए माराडोना ने कैमरे की ओर देखते हुए ग्रानडोना को अपनी मध्य अंगुली बाहर निकालते हुए अभद्र इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed