फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   cristiano Ronaldo wants same salary as lionel messi

इस मामले में मेसी की बराबरी करना चाहते हैं रोनाल्डो, अभी हैं उनसे 4 पायदान नीचे

Fri, 23 Mar 2018 08:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
cristiano Ronaldo wants same salary as lionel messi
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : file
दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों बार्सिलोना के लियोनल मेसी और रीयल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो में प्रतिद्वंद्विता मैदान में ही नहीं उसके बाहर भी रहती है। अर्जेंटीना के मेसी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर हैं और पुर्तगाल के रोनाल्डो पांचवें। लगातार दूसरी और कुल पांचवीं बार बेलोन डियोर का खिताब जीतने वाले 33 वर्षीय रोनाल्डो चाहते हैं कि अब जब वह दोबारा रिलय मैड्रिड से करार करें तो यह मेसी से एक मिलियन ज्यादा हो। 
विज्ञापन


रोनाल्डो को अभी वार्षिक 21 मिलियन यूरो मिल रहे हैं। हाल ही में रिकॉर्ड 50वीं हैट्रिक लगाने वाले क्रिस्टियानो ने रियल के साथ 2016 में नए सिरे से करार किया था जोकि 2021 में पूरा होगा। मेसी ने दिसंबर 2017 में  बार्सिलोना से 46 मिलियन यूरो में नया करार किया है। इससे वह पेरिस सेंट जर्मेंन (पीएसजी) के साथ रिकॉर्ड करार करने वाले नेमार (36 मिलियन यूरो) को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बन गए थे। 
विज्ञापन


ब्राजील के नेमार ने पिछले साल ही बार्सिलोना को अलविदा कहा था। चीन के शंघाई एसआईपीजी क्लब के ऑस्कर (24 मिलियन यूरो) तीसरे और चीन के ही हैबे चाइना फॉच्यून एफसी क्लब के इजेक्विएल लावेजी (23 मिलियन यूरो) इस मामले में चौथे नंबर पर हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के पांच सबसे महंगे फुटबॉलर 
खिलाड़ी     टीम                    रकम 
लियोनल मेसी    बार्सिलोना    3.69 अरब रुपये
नेमार       पीएसजी               2.88 अरब रुपये
ऑस्कर    शंघाई                 1.92 अरब रुपये 
ई लावेजी    हेबै चाइना         1.84 अरब रुपये 
रोनाल्डो    रियल मैड्रिड        1.68 अरब रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed