{"_id":"5c0ed96ebdec22414014e451","slug":"cristiano-ronaldo-urges-barcelona-s-lionel-messi-to-join-him-in-italy-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मेसी को खुली चुनौती, कहा- कुछ नया करके दिखाओ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मेसी को खुली चुनौती, कहा- कुछ नया करके दिखाओ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लंबे समय से मैदान में उनके प्रतिस्पर्धी रहे लियोनेल मेसी को कुछ नया करने की सलाह देते हुए स्पेन के बाहर किसी अन्य लीग से जुड़ने की चुनौती दी।
विज्ञापन
रोनाल्डो ने इटली के क्लब यूवेंटस से जुड़ने के 150 दिन पूरे होने के मौके पर सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं चाहूंगा कि वह एक दिन मेरी तरह इटली आए। मुझे उम्मीद है कि वह भी मेरी तरह चुनौती को स्वीकार करेंगे, लेकिन अगर वह वहां खुश है तो भी मैं उनका सम्मान करता हूं।’
विज्ञापन
पिछले एक दशक से इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही है जिसमें दोनों ने पांच-पांच बार बेलोन डिओर का खिताब जीता है। इस साल हालांकि उनके वर्चस्व को विश्व कप के उपविजेता रहे क्रोएशिया के कप्तान लुका मॉड्रिक ने तोड़ा।
विज्ञापन
रोनाल्डो से जब पूछा गया कि क्या क्या उन्हें 31 साल के मेस्सी की कमी महसूस हो रही जिन्होंने अपना पूरा सीनियर करियर बार्सिलोना के साथ बिताया है तो उन्होंने कहा, 'नहीं, शायद उन्हें मेरी कमी महसूस हो रही हो।’
उन्होंने कहा, ‘मैंने इंग्लैंड, स्पेन, इटली, पुर्तगाल और अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेला है जबकि वह अभी भी स्पेन में ही है। शायद उन्हें मेरी ज्यादा जरूरत है। मेरे लिए जिंदगी एक चुनौती है, मुझे यह पसंद है और मुझे दूसरों को खुश रखना पसंद है।’
युवेंटस के साथ 10 करोड़ यूरो (लगभग 114 करोड़ डालर) का करार करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘वह शानदार खिलाड़ी और अच्छा इंसान है लेकिन मुझे यहां उसकी कमी महसूस नहीं होती है। यह मेरी नयी जिंदगी है और मैं खुश हूं।’