{"_id":"5e46b0e18ebc3ee5fa05d418","slug":"cristiano-ronaldo-scores-yet-again-as-juventus-rescue-cup-draw-in-milan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटालियन कप: रोनाल्डो ने टाली जुवेंटस की हार सेमीफाइनल के पहले चरण में एसी मिलान को बराबरी पर रोका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इटालियन कप: रोनाल्डो ने टाली जुवेंटस की हार सेमीफाइनल के पहले चरण में एसी मिलान को बराबरी पर रोका
Fri, 14 Feb 2020 08:08 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 14 Feb 2020 08:08 PM IST
सार
- 24 गोल रोनाल्डो अब तक इस सत्र के सभी मुकाबलों में अभी तक दाग चुके हैं
- 03 मार्च को तुरीन में खेला जाएगा दोनों के बीच दूसरे चरण का सेमीफाइनल मुकाबला
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिस्यिानो रोनाल्डो ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इसी महीने 35 के हुए रोनाल्डो ने इंजरी टाइम में गोल कर न सिर्फ जुवेंटस को बराबरी दिलाई बल्कि उसकी हार भी टाली। पेनाल्टी पर दागे गए उनके गोल से जुवेंटस ने इटालियन कप सेमीफाइनल के पहले चरण में एसी मिलान को एक-एक से बराबरी पर रोककर खिताब की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। दूसरा चरण चार मार्च को तुरीन में खेला जाएगा।
विज्ञापन
पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में 61वें मिनट में एंटे रिबिक ने गोल कर मिलान को 1-0 से आगे कर दिया। उसकी यह बढ़त 90 मिनट तक कायम रही। ऐसा लग रहा था कि जुवेंटस घर के बाहर लगातार तीसरा मुकाबला हार जाएगा। लेकिन इंजुरी टाइम में रोनाल्डो (90+1) ने गोल कर मिलान के मंसबों पर पानी फेर दिया। रोनाल्डो अब तक अपने पिछले सभी आठ मुकाबलों में 12 गोल दाग चुके हैं।
विज्ञापन