{"_id":"5ab145ba4f1c1b094a8b64ee","slug":"cristiano-ronaldo-pay-100-crore-to-escape-arresting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो गिरफ्तारी से बचने के लिए 100 करोड़ रुपये चुकाएंगे यह दिग्गज खिलाड़ी ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
तो गिरफ्तारी से बचने के लिए 100 करोड़ रुपये चुकाएंगे यह दिग्गज खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
क्रिसटियानो रोनाल्डो
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल मैड्रिड और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्पेन में टैक्स चोरी के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भरने को तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
पिछले साल स्पेन की सरकार ने 2011 से 2014 के बीच रोनाल्डो पर 14.7 मिलियन यूरो (लगभग 118 करोड़ रुपये) की टैक्स चोरी का आरोप लगाया था। हालांकि रोनाल्डो ने इन आरोपों का खंडन किया था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लेकिन अब रोनाल्डो जेल जाने से बचने के लिए समझौता करके यह राशि चुकाना चाहते हैं। ज्ञात रहे टैक्स चोरी के एक मामले में स्पेन के प्रशासन ने पिछले हफ्ते ही रियल मैड्रिड के एक अन्य फुटबॉल काबी आलोंसो को आठ साल की सजा सुनाई है। इसी के मद्देनजर रोनाल्डो के वकीलों ने उन्हें समझौते की सलाह दी है।
विज्ञापन
रोनाल्डो की हां, विभाग की न
रोनाल्डो ने कहा कि यदि स्पेनिश कर विभाग मामला वापस लेने को तैयार हो जाता है तो वह मांगी गई राशि का भुगतान कर देंगे। हालांकि स्पेनिश कर विभाग ने फिलहाल समझौते को नकार दिया है। मामले की जांच कर रहे सूत्रों का कहना है कि जो रकम ऑफर की गई है वह काफी कम है। इसे स्वीकार करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।