फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo fined, suspended for two games for incident with fan at Goodison Park

Cristiano Ronaldo Ban: रोनाल्डो को फैन का फोन तोड़ना पड़ा भारी, दो मैच के लिए बैन, 50 लाख का जुर्माना भी लगा

Thu, 24 Nov 2022 11:03 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 11:03 AM IST
सार

रोनाल्डो ने गुस्से में अपने एक फैन का फोन छीन लिया था और उसे तोड़ दिया था। इस मामले पर उनके ऊपर लगभग 50 लाख रुपये का जुर्माना लगा है और उन्हें दो मैच के लिए बैन कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo fined, suspended for two games for incident with fan at Goodison Park
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुटबॉल के दिग्गज और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपने फैन का फोन तोड़ना महंगा पड़ गया है। उन्होंने इसी साल एवर्टन में एक फैन के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया था और उसे तोड़ दिया था। इस मामले पर फुटबॉल एसोसिएशन ने कार्रवाई करते हुए उन पर 50,000 पाउंड (लगभग 49.43 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उन पर दो मैच का प्रतिबंध भी लगाया है।
विज्ञापन


रोनाल्डो ने हाल ही में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ अपना अनुबंध खत्म किया है। क्लब ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया था कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति के बाद यह अनुबंध समय से पहले ही खत्म कर दिया है। 
विज्ञापन


कहा है मामला?
इसी साल नौ अप्रैल को रोनाल्डो की टीम गुडिसन पार्क में एवर्टन से 1-0 से हार गई थी। इसके बाद रोनाल्डो मैदान से बाहर निकले तो एक फैन उनका वीडियो बना रहा था। टीम की हार से नाराज रोनाल्डो को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने, फैन का मोबाइनल छीना और उसे तोड़ दिया। इस विवाद के बाद उन पर एफए ने अनुचित आचरण का भी आरोप लगाया है। एक स्वतंत्र पैनल ने उन्हें दो मैच के लिए निलंबित किया और जुर्माना भी लगाया। इस मामले पर उन्हें मर्सीसाइड पुलिस ने आगाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो ने भी यह स्वीकार किया कि उनका आचरण अनुचित था। यह प्रतिबंध विश्व कप में लागू नहीं होगा और जब भी वह किसी क्लब में शामिल होंगे तो उन्हें ट्रांसफर कर दिया जाएगा, चाहे वह किसी भी देश में क्यों न हों। 

इस घटना के बाद, रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए कहा, "मुश्किल क्षणों में भावनाओं से निपटना कभी आसान नहीं होता है, जिसका हम सामना कर रहे हैं। फिर भी, हमें हमेशा सम्मानजनक, धैर्यवान रहना होगा और उन सभी युवाओं के लिए उदाहरण स्थापित करना होगा जो इस खेल को पसंद करते हैं। मैं अपने गुस्से के लिए माफी मांगना चाहता हूं और यदि संभव हो तो, मैं इस समर्थक को निष्पक्ष खेल और खेल भावना के संकेत के रूप में ओल्ड ट्रैफर्ड में एक मैच देखने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं।"


रोनाल्डो ने आरोप स्वीकार कर लिया था लेकिन निलंबन से बचने के लिए व्यक्तिगत सुनवाई का अनुरोध किया था। आठ नवंबर को स्वतंत्र सुनवाई के दौरान, रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने चिंता, अपनी शारीरिक सुरक्षा और भलाई के लिए ऐसा किया था। मैदान पर एवर्टन के फैंस एकत्रित हो गए थे और उनके लिए मैदान छोड़ना जरूरी था। उनके दावों को खारिज करते हुए, पैनल ने कहा कि यह "उनकी भलाई के लिए डर या चिंता के बजाय निराशा और झुंझलाहट की वजह से हुआ था।" पैनल ने रोनाल्डो पर तीन मैचों के लिए प्रतिबंध लगाने की एफए की दलील को भी खारिज कर दिया।

पुर्तगाली सुपरस्टार फिलहाल कतर में 2022 फीफा विश्व कप में भाग ले रहे हैं, जहां उनकी टीम घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed