{"_id":"5ad8fefc4f1c1b042e8b466d","slug":"cristiano-ronaldo-equals-his-record-of-scoring-goals-in-12-consecutive-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच खत्म होने से पहले किया गोल, की अपने रिकॉर्ड की बराबरी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच खत्म होने से पहले किया गोल, की अपने रिकॉर्ड की बराबरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खेल खत्म होने से तीन मिनट पहले गोल कर रियल मैड्रिड को लगातार दूसरी बार हार से बचाने के साथ ही लगातार 12 मैचों में गोल करने के अपने ही रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। अब उनके पास अगले हफ्ते बायर्न म्यूनिख के खिलाफ होने वाले चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में इसे बेहतर करने का मौका है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते अपने घरेलू मैदान एस्तादियो सैंटियागो बर्नबू में ही युवेंटस के खिलाफ चैंपियंस लीग के दूसरे चरण के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोनाल्डो ने गोल कर टीम को उलटफेर का शिकार होने से बचाया था।
विज्ञापन
पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने ला लीगा के इस मुकाबले में 87वें मिनट में गोल कर रियल को बिलबायो के खिलाफ एक-एक से बराबरी दिलाई। बिलबायो ने खेल के 14वें मिनट में 1-0 की बढ़त ली थी। उसे यह बढ़त इनाकी विलियम्स ने कोडरेबा से मिले पास को जाल में अटकाकर दिलाई।
विज्ञापन
बिलबायो ने यह बढ़त काफी समय तक बनाए रखी। अंतिम समय में जब लग रहा था कि रियल यह मैच गंवा देगा तभी मोनाको से मिले पास पर रोनाल्डो ने प्रतिद्वंद्वी टीम के गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को नेट में उलझाकर टीम को एक-एक से बराबरी दिला दी। यह उनका पिछले 12 मैचों में 22वां गोल है।
तीसरे स्थान पर कायम : इस ड्रॉ के बाद रियल मैड्रिड की टीम 68 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कायम है। रियल और शीर्ष पर चल रहे उसके चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना के बीच (83) के बीच 15 अंकों का फासला है। एटलेटिको मैड्रिड 71 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
'यह वह परिणाम नहीं है जो हम चाहते थे। हम जीत से एक कदम दूर रह गए। चैंपियंस लीग मुकाबले के लिए अभी हमारे पास पांच दिन है। हम मुकाबले के लिए अच्छी तैयारी करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हम सेमीफाइनल में हैं और अपने खिताब की रक्षा के लिए हम योद्धा की तरह लड़ेंगे।'- जिनेदिन जिदान, कोच रियल मैड्रिड
नंबर गेम
-24 गोल रोनाल्डो इस सत्र में ला लीगा में दाग चुके हैं। वह इस मामले में लियोनल मेसी (29) के बाद दूसरे नंबर पर हैं
-15 गोल चैंपियंस लीग में कर चुके हैं क्रिस्टियानो और सत्र के शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं
- 42 गोल अब तक यह पुर्तगाली स्टार इस सत्र के सभी मैचों में दाग चुके हैं रोनाल्डो