फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo advertisement and endorsement deals coca cola issue in Hindi

क्रिस्टियानो रोनाल्डो: इन नामी कंपनियों का प्रचार कर चुका है यह दिग्गज फुटबॉलर, कोका कोला भी शामिल

Sat, 19 Jun 2021 09:35 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 19 Jun 2021 09:35 PM IST
सार

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और कोका कोला वाला किस्सा इस समय जमकर वायरल हो रहा है। रोनाल्डो ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के दौरान के प्रेसवार्ता में कोका कोला की बोतल हटाकर पानी पीने का संदेश दिया था। हालांकि, रोनाल्डो खुद काफी समय पहले कोका कोला का विज्ञापन भी कर चुके हैं। वहीं, फुटबॉल से इतर बात करें तो बाजार और विज्ञापनों की दुनिया में भी रोनाल्डो का सितारा बुलंद रहा है। उन्होंने एक से एक नामी गिरामी कंपनियों के साथ डील की है। इस रिपोर्ट में जानिए अब तक किन कंपनियों का प्रचार कर चुके हैं।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo advertisement and endorsement deals coca cola issue in Hindi
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रोनाल्डो कई कंज्यूमर उत्पादों के लिए स्पॉन्सरशिप डील कर चुके हैं। इनमें स्पोर्ट्सवियर, फुटबॉल बूट्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, क्लोथिंग, ऑटोमोटिव ल्यूब्रिकेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और वीडियो गेम्स आदि शामिल हैं। स्पोर्ट्स मार्केट रिसर्च कंपनी रेपुकॉम ने मई 2014 में रोनाल्डो को मोस्ट मार्केटेबल फुटबॉल खिलाड़ी घोषित किया था। 

विज्ञापन


2016 में अमेरिकी कंपनी नाइकी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ एक लाइफटाइम डील का एलान किया तथा। इसके तहत रोनाल्डो को नाइकी ने 100 करोड़ डॉलर का भुगतान किया था। बता दें कि रोनाल्डो के अलावा नाइकी ने केवल बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स और माइकल जॉर्डन के साथ लाइफटाइम डील की है।
विज्ञापन


रोनाल्डो ने पुर्तगाल की सबसे बड़ी होटल चेन के साथ मिलकर पेस्ताना सीआर7 लाइफस्टायल होटल की श्रृंखला शुरू की थी। इसके तहत रोनाल्डो खुद कई होटलों के मालिक हैं। इसके साथ ही अगस्त 2017 में वह इजिप्शियन स्टील के ब्रांड अंबेसडर बने थे। उन्होंने न्यूट्रीशन कंपनी हर्बालाइफ के लिए भी विज्ञापन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में क्लीयर शैंपू कंपनी रोनाल्डी की एक आधिकारिक पार्टनर बनी थी। इसी साल उन्होंने स्विस वॉच कंपनी टैग ह्यूअर के साथ निजी एंडोर्समेंट डील की थी। 2015 में वह पोकर स्टार्स के ब्रांड अंबेसडर बने थे। जनवरी 2018 में अमेरिकन टूरिस्टर कंपनी ने रोनाल्डो को पूरे साल के लिए अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया था।

इन सबके साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्मैश एंटरटेनमेंट, बैंको एस्पिरितो सैंतो, कैस्ट्रोल, एंपोरियो अरमानी, सॉकरेड, कोनामी, केएफसी, जेबीएस, सैमसंग, जेकब एंड कंपनी, स्पोर्ट लॉब्स्टर, एमटीजी, अमीरात एयरलाइंस, एल्टिस, एडटीई, एक्सट्रे़ड, एक्सनेस और टोयोटा जैसी नामी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील कर चुके हैं।

कोकाकोला का विज्ञापन भी कर चुके हैं रोनाल्डो

जी हां... जिस कोकाकोला की बोतल हटाने के लिए विवादों में आए क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोकाकोला का विज्ञापन कर चुके हैं। यह विज्ञापन 2016 का है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उन्हें अपने हाथ में और कंधे पर कोकाकोला की कैन लिए हुए देखा जा सकता है। कई लोग इसे लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि जब जागो तभी सवेरा।

दो मोबाइल एप भी लॉन्च कर चुके हैं क्रिस्टियानो

फुटबॉल, बिजनेस और विज्ञापनों की दुनिया में धूम मचाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो मोबाइल एप्लीकेशन के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने दिसंबर 2011 में 'हेड्स अप विद क्रिस्टियानो' नाम का एक गेम लॉन्च किया था। यह केवल आईफोन के लिए था। इसके दो साल बाद बाद दिसंबर 2013 में रोनाल्डो ने 'विवा रोनाल्डो' नाम से एक मोबाइल एप्लीकेशन और सोशल मीडिया वेबसाइट लॉन्च की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed