{"_id":"5eb605ff8ebc3e9069551071","slug":"covid-19-lockdown-chinese-super-league-could-kick-off-without-foreign-stars","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी खिलाड़ियों के बिना शुरू हो सकती है चीनी लीग, कोविड-19 के कारण हुई थी स्थगित","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
विदेशी खिलाड़ियों के बिना शुरू हो सकती है चीनी लीग, कोविड-19 के कारण हुई थी स्थगित
Sat, 09 May 2020 06:53 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 09 May 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के कारण स्थगित कर दी गई चाइनीज सुपर लीग (सीएसएल) पॉलिन्हो और मार्को अर्नातोविच जैसे स्टार विदेशी खिलाड़ियों के बिना अगले महीने से शुरू हो सकती है। सीएसएल पहली ऐसी प्रतियोगिता थी जिसे कोविड-19 के कारण स्थगित करना पड़ा था। यह लीग 22 फरवरी से शुरू होनी थी लेकिन इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था।
विज्ञापन
चीन फुटबॉल संघ के अध्यक्ष चेन झुयुआन ने कहा कि इसे जून के आखिर में शुरू किया जा सकता है। लेकिन देश में प्रवेश पर लगी अस्थायी रोक के कारण कई विदेशी कोच और खिलाड़ी इसमें भाग नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘यह असमंजस की स्थिति है क्योंकि जैसा हम जानते हैं कि एक तिहाई विदेशी खिलाड़ी और कुछ कोच अभी तक वापस नहीं लौट पाए हैं। जब मैच शुरू होंगे तो हम इस पर विचार करेंगे लेकिन हम खेल की वापसी के लिए उनका इंतजार नहीं कर सकते।’
विज्ञापन