{"_id":"5bfad6debdec2241607111fe","slug":"churchill-brothers-beat-mohun-bagan-by-3-0-in-l-leauge","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-Leauge: प्लाजा के दो गोल की बदौलत चर्चिल ब्रदर्स ने मोहन बागान को 3-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-Leauge: प्लाजा के दो गोल की बदौलत चर्चिल ब्रदर्स ने मोहन बागान को 3-0 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Wills Plaza
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चिल ब्रदर्स ने त्रिनिदाद एवं टोबेगो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विल्स प्लाजा के दो गोल की मदद से आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को मोहन बागान को 3-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
इस साल के शुरू में ईस्ट बंगाल को छोड़कर चर्चिल से जुड़ने वाले प्लाजा ने बेहतरीन खेल दिखाया और चार मिनट (51वें और 55वें मिनट) के अंदर दो गोल दागे। उनके नाम पर अब टूर्नामेंट में पांच गोल दर्ज हो गए हैं।
विज्ञापन
प्लाजा ने शिलांग लाजोंग के खिलाफ अपनी टीम की 4-2 से जीत में हैट्रिक बनायी थी। चर्चिल की तरफ से पहला गोल कप्तान दावदा कीसे ने किया। इस जीत से चर्चिल के पांच मैचों में 9 अंक हो गये हैं और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मोहन बागान (आठ अंक) चौथे स्थान पर खिसक गया है।
विज्ञापन