फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League: Manchester City in final for the first time

चैंपियंस लीग : मैनचेस्टर सिटी पहली बार फाइनल में 

Thu, 06 May 2021 07:58 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Thu, 06 May 2021 07:58 AM IST
सार

  • गत उपविजेता पेरिस सेंट जर्मेन को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 0-2 से और कुल 1-4 से मिली हार
  • रियाद महरेज ने किए मैच के दोनों गोल 
  • 11 मैच एक यूरोपियन कप/चैंपियंस लीग में जीतने वाली सिटी पहली इंग्लिश टीम है 

विज्ञापन
Champions League: Manchester City in final for the first time
Champions League - फोटो : social Media

विस्तार

रियाद महरेज के दो गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में पिछले साल के उपविजेता पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) को 2-0  से कुल 4-1 के अंतर से शिकस्त देकर पहली बार चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। रियाद ने यह गोल 11वें और 63वें मिनट में दागे। वह चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दोनों चरणों में गोल दागाने वाले किसी इंग्लिश क्लब के दूसरे खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


उनसे पहले सादियो माने ने 2017-18 में ऐसा किया था।  अब 29 मई को इस्तांबुल में होने वाला फाइनल इंग्लैंड की दो टीमों के बीच होने की संभावना है। इसके लिए चेल्सी को रियल मैड्रिड को हराना होगा। दोनों टीमों के बीच पहले चरण का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा था।
विज्ञापन


पीएसजी तीसरी टीम
पीएसजी के स्टार खिलाड़ी एंजेल मारिया को 69वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया जिससे टीम को बाकी मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। यह तीसरा मौका है जब किसी टीम को लीग के सेमीफाइनल के दोनों चरणों में लाल कार्ड मिला। इससे पहले 2003-04 में डेपोर्टिवो और पोर्टो जबकि 2009-10 में लियोन और बायर्न म्यूनिख के मुकाबलों में ऐसा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed