फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League Kevin De Bruyne did not allow Real Madrid to win Manchester City played a draw

Champions League: केविन डी ब्रुइन ने रियल मैड्रिड को जीतने नहीं दिया, मैनचेस्टर सिटी ने खेला ड्रॉ

Wed, 10 May 2023 10:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: रोहित राज Updated Wed, 10 May 2023 10:59 PM IST
सार

सिटी के कोच कोच पेप गुआर्डिओला ने कहा कि यह बराबरी का मैच था। रियल ने उस वक्त गोल किया जब हम बेहतर खेल रहे थे और हमने उस वक्त बराबरी हासिल की जब मेजबानों का मुकाबले पर कब्जा था।

विज्ञापन
Champions League Kevin De Bruyne did not allow Real Madrid to win Manchester City played a draw
केविन डी ब्रुईन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड अपने घर सेंटियागो बर्नबेउ में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी पर जीत हासिल नहीं कर पाया। चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूठा। रियल एक समय ब्राजीली स्ट्राइकर विनिसियस जूनियर के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त पर था, लेकिन वह इस बढ़त को कायम नहीं रख सका और केविन डी ब्रुइन ने गोल कर मुकाबला ड्रॉ करा दिया। अब दोनों टीमें अगले सप्ताह दूसरे चरण का सेमीफाइनल सिटी के घरेलू मैदान एतिहाद स्टेडियम में खेलेंगी, जहां सिटी को मेजबान होने का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


36वें मिनट में विनिसियस ने दिलाई रियल को बढ़त
विनिसियस ने खेल के 36वें मिनट में ही एडुआर्डो कामाविंगा से मिले पास पर दूर से निशाने साधते हुए गोल कर रियल को बढ़त दिलाई। यह उनका चैंपियंस लीग में सीजन का सातवां गोल रहा। पहले हाफ में एक गोल से पिछडऩे के बाद मैनचेस्टर की टीम लंबे समय तक पिछड़ी रही, लेकिन 67वें मिनट में कामाविंगा के खराब पास ने रियल से बढ़त छिनवा दी। बेल्जियम के मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन ने पहले ही प्रयास में दूर से गोल कर सिटी को बराबरी दिला दी।
विज्ञापन


हालैंड शुरुआती अवसरों को नहीं भुना पाए
सिटी के कोच कोच पेप गुआर्डिओला ने कहा कि यह बराबरी का मैच था। रियल ने उस वक्त गोल किया जब हम बेहतर खेल रहे थे और हमने उस वक्त बराबरी हासिल की जब मेजबानों का मुकाबले पर कब्जा था। दरअसल मैच की शुरुआत में लीग में सिटी की ओर से अब तक हुए 26 में से 12 गोल करने वाले एर्लिंग हालैंड को गोल करने के कुछ अच्छे अवसर मिले, लेकिन वे इसे भुना नहीं पाए। बाद में वह कुछ खास नहीं कर सके। हालैंड लीग में 2013-14 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ओर से गए सर्वाधिक 17 गोल से कुछ कदम की दूरी पर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौद्रिच बोले- बराबरी का मौका देना शर्मनाक
रियल से खेल रहे क्रोएशिया के स्टार मिडफील्ड लुका मोद्रिच ने मैच के बाद कहा कि यह शर्मनाक है कि हमने उन्हें बराबरी का मौका दिया। हमें लगता है कि हम जीत के हकदार थे। गत विजेता मैड्रिड का पिछले 13 सत्रों में यह 11वां सेमीफाइनल है। मोदरिच का कहना है कि दूसरे चरण के सेमीफाइनल में हम अतिरिक्त उत्साह के साथ खेलने उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed