फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League Inter overpowers AC Milan in Euro derby wins 2-0 in semi-final first leg

Champions League: यूरो डर्बी में एसी मिलान पर भारी पड़ा इंटर, सेमीफाइनल के पहले चरण में 2-0 से हासिल की जीत

Fri, 12 May 2023 01:06 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: रोहित राज Updated Fri, 12 May 2023 01:06 AM IST
सार

मिलान के बड़े प्रशंसक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और 2003 में चैंपियंस लीग जीतने वाले टीम सदस्यों की स्टेडियम में मौजूदगी भी उनके खेल के स्तर को ऊंचा नहीं कर पाई।

विज्ञापन
Champions League Inter overpowers AC Milan in Euro derby wins 2-0 in semi-final first leg
जीत के बाद इंटर मिलान के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटली के दो शीर्ष क्लब एसी मिलान और इंटर मिलान चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण में आमने-सामने थे। इंटर ने सैन सिरो स्टेडियम में सात बार के लीग विजेता एसी मिलान को 2-0 से धराशाई कर दिया। मिलान के बड़े प्रशंसक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और 2003 में चैंपियंस लीग जीतने वाले टीम सदस्यों की स्टेडियम में मौजूदगी भी उनके खेल के स्तर को ऊंचा नहीं कर पाई।
विज्ञापन


तीन मिनट के अंतराल में किए दो गोल
अभी खेल शुरू हुए महज आठ मिनट ही हुए थे कि इंटर ने तीन मिनट के अंतराल में दो गोल कर एसी मिलान की रक्षापंक्ति की कमर तोड़ दी। पहले गोल आठवें मिनट में हाकान कालहोनोग्लू के बाएं छोर से दिए गए सेंटर क्रास को एडिन जेको ने जबरदस्त वॉली से गोल में भेज दिया। 
विज्ञापन


तीन मिनट बाद ही फ्रेडरिको डिमारकोज के पास को मार्टिनेज ने जानबूझकर हेनरिक मखतारयान के लिए छोड़ दिया, जिन्होंने टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया। थोड़ी देर बाद कालहोनोग्लू को तीसरा गोल करने का मौका मिला, लेकिन उनका प्रयास गोल से ठीक ऊपर निकल गया। दूसरे हाफ में इंटर को पेनाल्टी भी मिली, लेकिन रेफरी ने पिचसाइड मॉनीटर पर रीव्यू के बाद इसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर के कोच बोले इस तरह का खेल रखना चाहेंगे जारी
अंतिम बार चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में दोनों टीमें 20 साल पहले टकराई थीं, जिसमें गोल औसत के आधार पर एसी मिलान ने इंटर को परास्त कर फाइनल में जगह बनाई और जुवेंट्स को वहां हराकर सात में से छठा खिताब जीता। इसी खिताब को जीतने वाली टीम के सदस्य मिलान का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान पर मौजूद थे। 


इंटर के कोच सिमोन इंजाघी ने कहा कि हम इसी तरह का खेल जारी रखना चाहेंगे। हम जानते हैं कि टीम सिर्फ उस सपने को पूरा करने से सिर्फ एक कदम दूर खड़ी है जो उसने बीते वर्ष अगस्त में देखना शुरू किया था। सेमीफाइनल का दूसरा चरण मंगलवार खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed