फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Canada defeated Jamaica by 4-0 and qualifies for FIFA world cup 2022 for 2nd time

FIFA World Cup 2022: कनाडा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए किया क्वॉलिफाई, 36 साल बाद सिर्फ दूसरी बार बनाई जगह

Mon, 28 Mar 2022 01:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Mar 2022 01:39 PM IST
सार

कनाडाई फुटबॉल टीम ने विश्व कप क्वॉलिफायर्स में जमैका को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कनाडा की टीम ने 36 साल के लंबे इंतजार के बाद फीफा विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। यह दूसरी बार होगा जब कनाडा की टीम फुटबॉल वर्ल्ड कप में खेलेगी।

विज्ञापन
Canada defeated Jamaica by 4-0 and qualifies for FIFA world cup 2022 for 2nd time
कनाडा फुटबॉल टीम - फोटो : twitter@FIFAWorldCup

विस्तार

कनाडाई फुटबॉल टीम ने विश्व कप क्वॉलिफायर्स में जमैका को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कनाडा की टीम ने 36 साल के लंबे इंतजार के बाद फीफा विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। यह दूसरी बार होगा जब कनाडा की टीम फुटबॉल वर्ल्ड कप में खेलेगी। इससे पहले आखिरी बार वह 1986 में नजर आई थी। 

विज्ञापन


कनाडा पिछले सप्ताह कोस्टारिका से 1-0 से हारने के कारण वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूक गया था। यह उसकी वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग राउंड में लगातार 6 जीत के बाद पहली हार थी। लेकिन सोमवार को वह जीत की पटरी पर लौटी और फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडाई टीम जमैका के खिलाफ मैच में शुरू से ही हावी रही। उसकी तरफ से साइले लारिन 13वें मिनट में मैच का पहला गोल दागा। इसके बाद टाजोन बुकानन ने 44वें मिनट में दूसरा गोल करते हुए टीम को हाफटाइम में 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी कनाडा की टीम ने कोई ढिलाई नहीं बरती और 82वें मिनट में जूनियर होइलेट ने तीसरा और 88वें मिनट में एड्रियन मारियप्पा ने चौथा गोल कर टीम को एकतरफा जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed