फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Britain: FIFA imposed a fan ban on Hungary for playing a match without spectators for racial abuse

ब्रिटेन : नस्ली दुर्व्यवहार करने पर फीफा ने हंगरी पर लगाया एक मैच को दर्शकों के बिना खेलने का प्रशंसक प्रतिबंध 

Wed, 22 Sep 2021 05:30 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 22 Sep 2021 05:30 AM IST
सार

फीफा ने हंगरी के समर्थकों द्वारा नस्ली दुर्व्यवहार करने पर फुटबॉल विश्व कप के अगले क्वालिफायर मैच को दर्शकों के बिना खेलने की सजा सुनाई है। साथ ही हंगरी के फुटबॉल महासंघ पर करीब 1.60 करोड़ रुपये (2,17,000 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है।
 

विज्ञापन
Britain: FIFA imposed a fan ban on Hungary for playing a match without spectators for racial abuse
फीफा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा ने बुडापेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हंगरी के समर्थकों द्वारा नस्ली दुर्व्यवहार करने पर फुटबॉल विश्व कप के अगले क्वालिफायर मैच को दर्शकों के बिना खेलने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


हंगरी के फुटबॉल महासंघ पर 1.60 करोड़ रुपये का जुर्माना भी
फीफा ने साथ ही हंगरी के फुटबॉल महासंघ पर करीब 1.60 करोड़ रुपये (2,17,000 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है। यह इस खेल की वैश्विक शासी निकाय द्वारा किसी देश पर लगाए गए सबसे बड़े वित्तीय दंड में से एक है।
विज्ञापन


फीफा ने कहा कि मामले की सभी परिस्थितियों का विश्लेषण और विचार करने के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए समिति ने फैसला किया कि (हंगरी) फीफा प्रतियोगिताओं में अपने अगले दो घरेलू मैच दर्शकों के बिना खेलेगा, दूसरा मैच दो साल की परिवीक्षाधीन अवधि के लिए निलंबित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगरी और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला दो सितंबर को खेला गया था। मैच के दौरान कई समर्थकों ने नस्ली दुर्व्यवहार किया था। इसमें अश्वेत खिलाड़ियों रहीम स्टर्लिंग और जूड बेलिंगहैम को निशाना बनाया गया था। हंगरी को अपने अगले विश्व कप क्वालिफायार में नौ अक्तूूबर को खाली स्टेडियम में अल्बानिया की मेजबानी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed