फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Brazil Rached In to Olympics Final

रियो ओलंपिकः धमाकेदार अंदाज में फाइनल में पहुंचा ब्राजील, होंडुरस को 6-0 से हराया

Thu, 18 Aug 2016 12:25 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Brazil Rached In to Olympics Final
ब्राजील - फोटो : getty
2014 के विश्वकप में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण आलोचना का शिकार हुई ब्राजील की फुटबॉल टीम ने नेमार के नेतृत्व में रियो ओलंपिक के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को होंडुरस के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 6-0 से मात दी और धमाकेदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


फाइनल में ब्राजील का मुकाबला विश्व चैंपियन जर्मनी और नाईजीरिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। 

ओलंपिक में भी ब्राजील की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी उसने अपने दोनों शुरूआती ग्रुप मैच दक्षिण अफ्रीका और ईरान के खिलाफ ड्रॉ खेला। इसके बाद फुटबॉल टीम की बड़ी आलोचना हुई थी। इसके बाद बेहतरीन वापसी करते हुए ब्राजील ने डेनमार्क को 4-0 से मात दी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया को  2-0 से मात दी और अब होंडुरस को 6-0 से मात दी है।
विज्ञापन


अब तक ब्राजील के खिलाफ कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है। यदि ब्राजील इसी लय में रही तो उसे घरेलू सरजमीं पर ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने से कोई नहीं रोक सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि विश्वचैंपियन जर्मनी फाइनल में पहुंचती है तो ब्राजील के पास विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में मिली हार का बदला चुकाने का मौका होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed