फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   bengaluru fc beat east bengal by 4-1 in football super cup 2018

VIDEO: ईस्ट बंगाल को चित कर बेंगलुरू FC बनी 'सुपर कप' चैंपियन, छेत्री रहे मैन ऑफ द मैच

Sat, 21 Apr 2018 12:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Apr 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
bengaluru fc beat east bengal by 4-1 in football super cup 2018
sunil chhetri

कप्तान सुनील छेत्री के दो बेहतरीन गोल की मदद से बेंगलुरू एफसी ने ईस्ट बंगाल को 4-1 से हराकर पहला सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता लिया है। मुकाबले की शुरुआत में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बेंगलुरू ने यह जीत दर्ज की।

विज्ञापन


छेत्री ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए 68वें (पेनल्टी पर) और 90वें मिनट में गोल किए। छेत्री के अलावा बेंगलुरू की तरफ से राहुल भेके ने 39वें और निकोलस फेडोर यानि मिकू ने 71वें मिनट में गोल दागे थे। ईस्ट बंगाल को क्रोमाह ने 28वें मिनट में शुरूआती बढ़त दिलायी थी।
विज्ञापन


बेंगलुरू की टीम ने शुरू से ही मैच में पकड़ बनाने की कोशिश की, लेकिन बंगाल की टीम पहला गोल करने में कामयाब हो गई। क्रोमाह ने कॉर्नर पर यह गोल दागा। इसके बाद बेंगलुरू ने 39वें मिनट में गोल कर बराबरी की। टीम के लिए पहला गोली राहुल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में काफी देर तक उठा-पटक के बाद मिकू ने गोल करके बेंगलुरू की बढ़त 3-1 कर दी। छेत्री ने अंतिम हूटर बजने से कुछ देर पहले उदांता के क्रॉस पर टीम की तरफ से चौथा गोल दागा। छेत्री को मैन आफ द मैच और मिकू को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed