फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   belgium beats south korea and inters next round

हैट्रिक जीत के साथ शीर्ष पर रहा बेल्जियम

Fri, 27 Jun 2014 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Jun 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
belgium beats south korea and inters next round

फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को एक रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम ने कोरिया को 1-0 से हराकर विपक्षी टीमों को चेता दिया है कि क्यों उसे 'छुपा रूस्तम' कहा जा रहा है। बेल्जियम की लीग चरण में लगातार तीसरी जीत है।

विज्ञापन


ग्रुप-एच में बेल्जियम के हाथों हार के साथ ही कोरिया की भी चुनौती खत्म हो गई है। कोरिया की हार के साथ ही एशियाई टीमों की चुनौती वर्ल्ड कप में खत्म हो गई है।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर बेल्जियम को अमेरिका की चुनौती का सामना करना होगा। यह मैच 2 जुलाई को खेला जाएगा।

दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेला बेल्जियम

belgium beats south korea and inters next round

बेल्जियम को पहला हाफ खत्‍म होने से पहले ही तगड़ा झटका लगा और उसके खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखा दिया गया। दूसरे हाफ में 9 खिलाड़ियों के साथ मैच में खेलने के बावजूद बेल्जियम ने मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और वह विपक्षी टीम पर लगातार आक्रमण करता रहा। हालांकि उसे गोल करने का मौका खेल के खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही मिला।

पहला हाफ गोलरहीत छूटने के बाद दूसरे हाफ में बेल्जियम के लिए जेन वर्तोघेन ने 78वें मिनट में मैच का पहला गोल दागा और यही मैच के लिए निर्णायक साबित हुआ। कोरिया के लिए यह टूर्नामेंट निराशाकि रहा और 3 मैचों में से महज एक अंक ही बना सका।

जीत के इस मौके पर बेल्जियम टीम के कोच मार्क विलमोट्स ने कहा कि अंतिम समय में मैच मुश्किल होता जा रहा था क्योंकि उनके पास 10 खिलाड़ी ही बचे थे फिर भी उनकी टीम ने बेहतरीन खेल भावना को दिखाते हुए मैच में आगे बढ़े और जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed