{"_id":"671f44c7dbef38f9420e9ca1","slug":"barcelona-s-victory-over-real-madrid-was-discussed-in-india-too-pm-modi-gave-statement-on-spanish-football-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Football: 'बार्सिलोना की मैड्रिड पर जीत की भारत में चर्चा हुई', पीएम मोदी ने स्पैनिश फुटबॉल को लेकर दिया बयान","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Football: 'बार्सिलोना की मैड्रिड पर जीत की भारत में चर्चा हुई', पीएम मोदी ने स्पैनिश फुटबॉल को लेकर दिया बयान
Mon, 28 Oct 2024 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:31 PM IST
सार
रॉबर्त लेवानदॉस्की के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को कैंप नू में खेले गए मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड पर 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बार्सिलोना की जीत पर बयान दिया है
- फोटो : ANI/Barcelona Twitter
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) परिसर में C-295 विमान निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने स्पैनिश फुटबॉल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्पैनिश फुटबॉल को भारत में काफी पसंद किया जाता है और कई लोग उसे फॉलो करते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने हाल ही में बार्सिलोना और रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब के बीच हुए एल क्लासिको मैच का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैंने सुना है कि योग स्पेन में भी बहुत लोकप्रिय है। स्पेन की फुटबॉल को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। रविवार को भारत में रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच मैच की भी चर्चा रही। बार्सिलोना की शानदार जीत की चर्चा भारत में भी हुई और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि स्पेन की तरह भारत में भी दोनों क्लबों के प्रशंसकों के बीच इस मैच को लेकर बहस हुई।'
#WATCH | Vadodara, Gujarat: PM Narendra Modi says, "...I have heard that yoga is also very popular in Spain. Spain's football is also very much liked in India. Yesterday, the match between Real Madrid and Barcelona was also discussed in India. Barcelona's spectacular victory was… pic.twitter.com/MnynPIbcI5
— ANI (@ANI) October 28, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्त लेवानदॉस्की के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को कैंप नू में खेले गए मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड पर 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। इस हार के साथ मैड्रिड का ला लीगा में 42 मैच का अजेय अभियान भी थम गया। टीम 2017-18 में बनाए बार्सिलोना के रिकॉर्ड से एक मैच पीछे रह गई। कार्लो एंसेलोटी की टीम की पिछले साल 23 सितंबर से ला लीगा में यह पहली हार है।
पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद लेवानदॉस्की (54वें और 56वें मिनट) ने तीन मिनट में दो गोल दागकर बार्सिलोना को 2-0 की बढ़त दिलाई। लेमिन यमाल (77वें मिनट) और रापिन्हा (84वें मिनट) ने भी इसके बाद गोल दागकर बार्सिलोना की आसान जीत सुनिश्चित की। अन्य मुकाबलों में विलारीयाल ने वेलाडेलिड को 2-1 से हराया जबकि रेयो वालेकानो और लास पालमास ने एल्वेस और गिरोना को 1-0 के समान अंतर से शिकस्त दी।